pub-1657030687483830

महिलाओं ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली बुजुर्गों का किया गया सम्‍मान

Posted on

December 23, 2022

by india Khabar 24

शहडोल मध्यप्रदेश

शहडोल 22 दिसम्‍बर 2022- कलेक्‍टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले के समस्‍त विकासखंडों में सुशासन सप्‍ताह दिवस मनाया जा रहा है। इसी तारतम्‍य में आज जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम सरिस्‍ताल में स्‍व0 सहायता समूह की महिलाओं द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई जागरूकता रैली में महिलाओं ने लोगों समझाइश देते हुए कहा कि धूम्रपान या शराब का सेवन स्वस्थ के लिए हानिकारक होता है। तम्बाकू, खैनी और गुटखा से माउथ कैंसर हो जाता है लोगों को ऐसा लगता है कि नशा करने से उनकी मानसिक चिंता दूर हो जाती है और मनुष्य चिंता मुक्त होकर समय व्यतीत कर सकता है। लेकिन यह नशे की बुरी लत स्‍वयं और स्‍वयं के परिवार को पूरी तरह से बर्बाद कर देती है साथ ही स्‍व0 सहायता समूह की महिलाओं ने लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई
सुशासन सप्‍ताह के अन्‍तर्गत मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्राम कोटमा में वृद्वजनों का सम्‍मान किया गया और नायब तहसीलदार श्रीमती भूमिका पाण्‍डेंय द्वारा ग्राम पंचायत नरवार तथा बिजौरी के ऑगनवाड़ी केन्‍द्रों में बच्‍चों का जन्‍मदिन मनाया गया इसीķ प्रकार जिले के अन्‍य विकासखंडों में भी नवाचार जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे है।
गौरतलब है कि 25 दिसम्‍बर 2022 तक सुशासन सप्‍ताह मनाया जाएगा।

शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

December 23, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top