(108 की मदद से नजदीकी अस्पताल लाया गया। जहां पर आनन-फानन में इलाज जारी है)
रायसेन/- जिले में दिन शुक्रवार 16 दिसंबर 2022 को रात्रि के समय रायसेन थाना कोतवाली क्षेत्र मुख्यालय से सांची विदिशा मार्ग दूरी 5 किलोमीटर पर घटनास्थल पर जंगली सूअर से मोटरसाइकिल सवार की भिड़ंत होने से गंभीर हालत में पड़े हुए। व्यक्ति को देख राहगीरों की मदद से घटनास्थल से सूचना पर जहां घटना स्थल मौके पर 108 की मदद से जिला चिकित्सालय रायसेन एक्सीडेंट धारी मरीज को लाया गया। जहां पर आनन-फानन में जिला चिकित्सालय पर ट्रीटमेंट उपचार जारी है। जहा जिला चिकित्सालय पर प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओपीडी के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि मेहगांव के निवासी जयपाल सिंह बघेल उम्र 40 वर्ष बताई गई है। प्राप्त जानकारी पर क्षेत्र के मददगार राहगीरों ने बताया कि मेहगांव निवासी जयपाल सिंह बघेल मंडी से घर लौटते समय सूअर के टकराने से रास्ते में पड़े हुए गंभीर हालत में देखे गए। जिला मुख्यालय पर गंभीर हालत में मरीज के हाथ में फैक्चर होने की आशंका बताई जा रही है। फिलहाल मरीज का इलाज जारी है। क्या कहते हैं। मददगार रहगीर।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन।


