pub-1657030687483830

ग्राम पंचायत खैरा पलारी पर गरमाया मुद्दा लापरवाह सचिव शमशेर खान ग्राम पंचायत प्रतिदिन नहीं आता।

Posted on

December 14, 2022

by india Khabar 24

 

केवलारी
सिवनी मध्यप्रदेश

 

लापरवाह सहायक सचिव यशवंत ठाकुर प्रतिदिन नहीं आता।

नवनिर्वाचित सरपंच नीतू ठाकुर पंचायत पर नहीं बैठती।

सरपंच पति उदय सिंह ठाकुर खुद ही निर्णय लेकर करवा रहे निर्माण कार्य जो कि नियम विरुद्ध है।

मामला जिला सिवनी के तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खैरा पलारी का है जहां पर लंबे समय से पदस्थ सचिव शमशेर खान,जोकि छिंदा क्षेत्र से आना-जाना करते है सचिव शमशेर खान का आने का समय लगभग 12:00 बजे दोपहर का है और जाने का समय लगभग 3:00 बजे खैरा पलारी से रवानगी कर देते हैं प्रतिदिन पंचायत पर उपस्थित नहीं रहते हैं, ग्राम निवासी एवं अन्य प्रतिनिधि द्वारा अनेकों बार सचिव को रोका टोका गया एवं पंचायत पर प्रतिनिधि द्वारा बोला गया परंतु सचिव द्वारा इस पर कोई असर नहीं हुआ वह आज भी लापरवाही करते हुए वहीं रवैया अपनाते हुए आता जाता है जबकि लापरवाह सचिव को ऊपर 181 एवं अन्य शिकायतें भी की गई हैं हैं जनपद पंचायत केवलारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ एवं कलेक्टर महोदय द्वारा कोई भी ठोस कार्यवाही सचिव के ऊपर अभी तक नहीं की गई।

यशवंत ठाकुर खैरा पलारी के सहायक सचिव यह भी प्रतिदिन ग्राम पंचायत पर अपनी सेवा प्रदान नहीं करता है यशवंत ठाकुर का पंचायत पर आने का समय निश्चित नहीं है यह समझ लो कि यह पंचायत पर मुंह दिखाने के लिए ही आते हैं इन्होंने पंचायत पर खुद के काम करने के लिए दूसरे लोगों को हायर कर रखा है वह लोग इनका काम पंचायत पर करते हैं और यह अपनी दुकान पर बैठता है, रोजगार सहायक यशवंत ठाकुर को खुद ही पंचायत का काम करना होता है यशवंत ठाकुर का पंचायत आने का समय 12:00 और जाने का समय लगभग 3:00 बजे अपने दुकान की ओर प्रस्थान का लेते हैं, शासन प्रशासन की गाइडलाइंस के नियम विरुद्ध काम किए जा रहे हैं, इनके काम के प्रति लापरवाह के कारण इनके ऊपर 181 एवं जनपद पंचायत सीईओ केवलारी जिला पंचायत सीईओ सिवनी जी को भी लिखित रूप से शिकायत की जा चुकी है।

ग्राम खैरा पलारी पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच महोदय श्रीमती नीतू ठाकुर का भी यही हाल है पंचायत पंचायत चुनाव होने के पूर्व इनके द्वारा भी बहुत बड़े-बड़े वादे किए गए परंतु वह वादे धरे के धरे रह गए अब इनके द्वारा भी ऐसे ही लापरवाही सामने आने लगी है जिससे ग्रामीणों में बहुत ज्यादा रोष व्याप्त होने लगा है वैसे ही तो सचिव सहायक सचिव से आम नागरिक बहुत ज्यादा परेशान हैं, जैसे ही चुनाव पर जीत कर आए उसके बाद इनका भी हाल ऐसा ही कुछ है यह पंचायत पर नहीं बैठती, आम नागरिकों को ग्रामीणों को अपना काम करवाने के लिए उनके घर जाना पड़ता है यह घर से ही सारी सेवाएं आम नागरिकों को प्रोवाइड करा रहे हैं जो कि नियम विरुद्ध है आपको पंचायत पर बैठना होता है परंतु श्रीमती नीतू ठाकुर पंचायत पर प्रतिदिन नहीं बैठती हैं, सरपंच महोदय नीतू ठाकुर की जगह उनके पति श्री उदय सिंह ठाकुर आम नागरिकों से मिलना जुलना एवं उनके काम करने का एवं पंचायत पर काम कराने का जिम्मा लिए घूम रहे हैं वही पंचायत पर देखरेख पंचायत में क्या काम कराना है कैसे काम कराना है उन सब की नीतियां बनाने का कार्य कर रहे हैं जो कि शासन प्रशासन की गाइडलाइंस के नियम विरुद्ध जबकि महिलाओं को शासन प्रशासन द्वारा खुद ही सशक्त होने के लिए माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक आदेश पारित भी हुआ है जिस पर यह साफ-साफ लिखा हुआ है महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है और महिलाएं उन सभी कार्यों को किया करेंगे, परंतु महिला सरपंच के पतियों का बहुत ज्यादा इंटरफेयर पंचायत पर किया जा रहा है जो कि नियम विरुद्ध है जिसकी शिकायत भी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी की जा चुकी है। शासन प्रशासन के नियम को ताक पर रखकर नियम के विरुद्ध काम करने पर इनके ऊपर 181 एवं लिखित शिकायतें भी की जा रही हैं।

Posted on

December 14, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top