pub-1657030687483830

लालबर्रा महाविद्यालय में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन”

Posted on

November 24, 2022

by india Khabar 24

 

लालबर्रा।

शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में 24 नवंबर 2022 को पशु चिकित्सालय विकासखण्ड लालबर्रा द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार खण्डायत द्वारा की गई जिन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के क्षेत्र में रोजगार हेतु प्रेरणा प्रद व्याख्यान दिया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. संगीता अंबादे द्वारा विद्याथियों को कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में नवीन तकनिकियों के विषय में जानकारियां प्रदान की गयी, कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. प्रतिभा पडवार प्रभारी पशु चिकित्सालय खमरिया द्वारा विद्यार्थियों को पशुओं की विभिन्न उच्च प्रजाती हेतु विधियां आय के स्त्रोतो आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गयी एवं कमलेश चौधरी पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पशु चिकित्सालय खमरिया तहसील लालबर्रा ने विद्यार्थियों को मुख्य रूप से व्यवसाय, आमदनी गतिविधियों में पशुपालन की भूमिका, सहभागिता गतिविधियां एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उक्त कार्यक्रम के साथ म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशो के परिपालन में उद्यमिता का बढ़ावा – समर्थन अनुरोध के लिए जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों के स्वयं के सहायता समूह बनाना, व्यावसायिक शिक्षा ग्रामीण उद्यमिता तथा कौशल विकास के माध्यम से विकास करना है। कार्यक्रम में डा. प्रदीप भिमटे द्वारा मंच संचालन किया गया एवं मनीष शिवहरे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित महाविद्यालय स्टॉफ डॉ. निर्मल किर्ती गेडाम, मिताराम लिल्हारे, श्रीमती आशा कारे, डा. कान्ति जैन, श्रीमती माधुरी पुसे, श्रीमती अनिभा शरणात,डॉ कामाक्षा बिसेन, श्रीमती शिलावंती मसकरे, डा.आशिष बागडे, संदीप चौरसिया, डा. विवेक कुमार खरगाल, माधोलाल राजुरकर, वेंकट नगपुरे, पीतम मुरते, लकेश गेडाम, रामदयाल मथारे व श्रीमती वंदना कुर्वे आदि उपस्थित थे।

Posted on

November 24, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top