pub-1657030687483830

राष्ट्रपति द्वारा 417.51 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले रातापानी–औबेदुल्लागंज–इटारसी फोरलेन मार्ग का किया गया। वर्चुअली शिलान्यास।

Posted on

November 16, 2022

by india Khabar 24

 

रायसेन/औबेदुल्लागंज।

(बरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में सांसद, क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियो और नागरिकों ने देखा शिलान्यास कार्यक्रम का लाईव प्रसारण )
रायसेन/- जिले में बीते दिन 15 नवंबर 2022 को इंडिया खबर 24 न्यूज़ में खबर हुई प्रकाशित। जहां पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राजभवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में भारत माला परियोजना के अंतर्गत 417.51 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले रातापानी–औबेदुल्लागंज–इटारसी फोरलेन राजमार्ग का वर्चुअली शिलान्यास किया गया। रायसेन में औबेदुल्लागंज के बरखेड़ा में सांसद रमाकांत भार्गव भोजपुर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र पटवा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा सहित अन्य जनप्रतिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। जहां पर बरखेडा में आयोजित कार्यक्रम में सांसद रमाकांत भार्गव ने कहा कि आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा 417.51 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले लगभग 12 किमी लंबे फोरलेन मार्ग का शिलान्यास किया गया है तथा लगभग डेढ़ साल में यह मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा।
कार्यक्रम में भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राजभवन भोपाल से वर्चुअली लगभग 417 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले इस फोरलेन सड़क मार्ग शिलान्यास किया गया है। भोपाल से लेकर इटारसी नागपुर तक फोरलेन बनकर तैयार हो गया है। लगभग 12 सालों से वन्यक्षेत्र होने के कारण लगभग 12 किमी लंबे इस मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा था। लेकिन आज शिलान्यास हो गया है। और लगभग 18 महीनों में यह मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वन्य जीव क्षेत्र होने के कारण यहां वन्य प्राणियों की रक्षा तथा वन्य जीवन को ध्यान में रखकर सभी इंतजाम किए गए हैं। इस मार्ग से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि भीमबैठिका से नूरगंज रेलवे ओवर ब्रिज का 56 करोड रुपए की लागत से निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा गोकुलाकुंडी में लगभग 138 हेक्टेयर में काम किया जा रहा है तथा तामोट में भी उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं जिससे औद्योगिक विकास के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद दुबे पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Posted on

November 16, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top