रायसेन/सुल्तानपुर।
रायसेन/-जिले में बीते दिन बुधवार 09 नवम्बर 2022 को जहां पर
जिले के नगर सुल्तानपुर में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन। जहां पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी सांसद रमाकांत भार्गव एवं क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र पटवा द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि गरीब और आमजन को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं और सुगमता से इलाज उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही व्यापक स्तर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार का प्रयास है। कि लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर और त्वरित उपचार प्राप्त हो इसके लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। चाहे गॉव हों कस्बा हों या नगर हो सभी जगह स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को हर साल निजी अस्पतालों में पांच लाख रू तक निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर में जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही चिरायु मेडीकल कॉलेज भोपाल के चिकित्सक तथा उनकी टीम द्वारा भी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यकतानुसार उपचार किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य शिविर में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। जिन पात्र लोगों ने अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए हैं। अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवा लें। इस स्वास्थ्य शिविर में एक्सरे, पैथालॉजी जॉच ईसीजी स्त्री रोग विशेषज्ञ हड्डी रोग विशेषज्ञ मेडिकल विशेषज्ञ ईको कक्ष गार्डियोलॉजिस्ट डेंटिस्ट स्किन रोग विशेषज्ञ शिशु रोग विशेषज्ञ न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ उपस्थित हैं। जिनके द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद रमाकांत भार्गव ने कहा कि लोगों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। इसके लिए सरकार निरंतर कदम उठा रही है। गॉव-गॉव में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब धन के अभाव में इलाज के लिए परेशान ना हो इसके लिए सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है। इसके तहत आयुष्मान कार्डधारी व्यक्ति एक साल में पांच लाख रू तक का इलाज चिन्हित निजी अस्पतालों में निःशुल्क करा सकता है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आधुनिक उपकरणों के साथ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य शिविर में सुल्तानपुर क्षेत्र के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में आए हैं। शिविर में जिला अस्पताल और चिरायु मेडीकल कॉलेज भोपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। जिन लोगों का उपचार यहां संभव नहीं है। उन्हें चिन्हित करते हुए। वाहनों के माध्यम से चिरायु अस्पताल भोपाल रेफर किया जाएगा तथा वहां उनका निःशुल्क इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 नवम्बर को औबेदुल्लागंज में भी वृहद स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य शिविर में जांच उपरांत चिन्हित पांच टीबी रोगियों को विधायक श्री पटवा द्वारा स्वस्थ्य होने तक एडॉप्ट किया गया। इन रोगियों के उपचार भोजन आदि की व्यवस्था विधायक पटवा द्वारा की जाएगी।
(स्वास्थ्य मंत्री, सांसद तथा विधायक ने किया निरीक्षण)
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी, सांसद भार्गव तथा विधायक श्री पटवा द्वारा शिविर स्थल पर लगाए गए काउंटर्स तथा मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार का जायजा लिया गया। उन्होंने एक्सरे रूम पैथालॉजी जॉच ईसीजी हड्डी रोग विशेषज्ञ मेडिकल विशेषज्ञ ईको कक्ष डेंटिस्ट रूम सहित अन्य कक्षों में जाकर स्वास्थ्य परीक्षण तथा उपचार संबंधी व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज करा रहे लोगों से भी चर्चा की। स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खत्री सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


