
शहडोल मध्यप्रदेश
शहडोल 09 नवम्बर 2022- कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आज जिले के मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 प्रारूप प्रकाशन संबंधी राजनैतिक दलों के साथ बैठक संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की जानकारी देते हुए उन्हांेने बताया कि 83 ब्यौहारी में 347, 84 जयसिहनगर में 298 तथा 85- जैतपुर में 315 मतदान केन्द्र है। इन मतदान केन्द्रों में मेल, फीमेल एवं टीजी मतदाताआंे की कुल संख्या 747293 है। आज की स्थिति में मतदाताओं के आधार कार्ड लिंक पश्चात् 734106 संख्या है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो निर्वाचक नामावली में संशोधन का कार्यक्रम 9 नवम्बर 2022 से जारी किया गया है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 3 जनवरी 2023 को किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि आवेदकों को मतदाता सूची में अपना नाम जोडने एवं हटाने एवं संशोधन कराने हेतु निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन करना होगा। जिसमें प्रारूप 6 में नया नाम जोडने एवं प्रारूप 7 में सूची से नाम हटाने हेतु प्रारूप 8 में मतदाता परिचय पत्र में संधोधन एवं प्रारूप 8(ए) एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के भीतर मतदान केन्द्र में परिवर्तन कराने हेतु उपयोग किये जाएगे।
इस मौके पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि विष्णुप्रताप सिंह, शीतल पोद्दार, गोविंद साहू सहित इंजीनियर जीके पाण्डेय, संजय खरे एवं अन्य लोग उपस्थित थें।
संवाददाता सोनाली ठाकुर


