pub-1657030687483830

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री भोजराम पटेल द्वारा जिले के समस्त अधिकारियों की ली गई क्राइम मीटिंग*

Posted on

November 7, 2022

by india Khabar 24

 

 

महासमुंद छत्तीसगढ़

 

 

 

 

 

महासमुंद / पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री भोजराम पटेल द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की क्राईम मिटिंग ली गई उक्त क्राइम मीटिंग में थानों में लंबित अपराधों मर्ग प्रकरणों शिकायतों के त्वरित निराकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी थानों के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए इसके साथ ही पीड़ित क्षतिपूर्ति संबंधी प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही हेतु भी निर्देशित किया गया उक्त मीटिंग में नशे अवैध शराब व अन्य अपराधों संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोकथाम लगाने हेतु सक्रिय पुलिसिंग करने हेतु एसपी महोदय द्वारा निर्देश दिए गए।

वीआईपी आगमन व ड्यूटी तथा कानून व्यवस्था ड्यूटी को लेकर भी लगातार सतर्क एवं संवेदनशील रहने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही आने वाले दिनों में होने वाले मनाए जाने वाले त्योहारों व अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों को लेकर भी कानून व व्यवस्था की दृष्टि से लगातार आसूचना संकलन करने व पूर्व सतर्क रहते हुए सक्रियता से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

संपत्ति संबंधी अपराधों को घटित होने से रोकने के लिए तथा ऐसे अपराध कार्य करने वाले लोगों की शीघ्र पहचान वह आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

उक्त क्राइम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे, एसडीओपी सरायपाली श्री अभिषेक केसरी, एसडीओपी पिथौरा श्री प्रेमलाल साहू, एसडीओपी बागबाहरा प्रतिभा चंद्रा, एसडीओपी महासमुंद मंजूलता बाज, उप पुलिस अधीक्षक अजय शंकर त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक नीतीश नायर समेत जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ हेड संभाग ब्यूरो चीफ अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट

Posted on

November 7, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top