pub-1657030687483830

ईमानदारी एवं समर्पण की भावना से करें काम – विधायक कमलेश शाह हर्रई में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने ली शपथ

Posted on

November 7, 2022

by india Khabar 24

 

अमरवाड़ा मध्यप्रदेश

अमरवाड़ा/हर्रई। सोमवार को हर्रई में नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित समस्त कांग्रेस के पार्षदों को महापौर विक्रम अहके द्वारा शपथ दिलाई। सर्वप्रथम कन्यापूजन एवं मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वही छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षद गणों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कमलेश प्रताप शाह ने कहा की नगर की जनता ने बड़ी उम्मीद और विश्वास के साथ परिषद में चुनकर भेजा है। आप सभी ईमानदारी और समर्पण की भावनाओ के साथ जनता जनार्दन की सेवा करें तथा नगर के विकास के लिए सदैव तत्पर रहें। नगर के विकास के लिए धन की कोई कमी आने नही दी जाएगी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के सांसद नकुल नाथ के सहयोग से हम नगर का सर्वांगीण विकास करेंगे। इसी मौके पर महापौर विक्रम अहके,पर्यवेक्षक कमल राय,विधायक प्रतिनिधि दीपक नेमा,वरिष्ट नेता उमाशंकर साहू,नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संगीता डहरिया,उपाध्यक्ष मोनू साहू ने भी संबोधित किया। जबकि विधायक कमलेश प्रताप शाह के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा त्वरित प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रथम एवं द्वितीय किस्त की राशि लगभग ₹1 करोड़ तत्काल हितग्राही के खातों में डाली गई। कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय,रानी शैलकुमारी देवी विद्यालय एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के बालक बालिकाओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केसर नेताम,राजकुमार ठाकुर, कंचना उईके,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अमरवाड़ा से श्रीमती नविता चौरसिया,रमेश साहू,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा,मूलचंद सोनी,अशोक ठाकुर,नर्मदा प्रसाद,विजय पटवा, दयाली प्रजापति,राहुल सोनी,राजुल गुप्ता,सलीम खान, रामकृपाल डेहरिया, गणेश राय, जनपद सदस्य चंदू बरगढ़, पप्पू शहजाद खान, बैसाखी भलावी, सांसद प्रतिनिधि खेमचंद अहिरवार, रामजी उईके, सुनील गुप्ता, मुकेश चौकसे, दुर्गेश ठाकुर, चंपालाल सूर्यवंशी, सुनील अपाचे, राजेश अहिरवार सहित अमरवाड़ा के सभी कांग्रेस पार्षद एवं स्थानीय वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश शर्मा एवं आभार प्रदर्शन सीएमओ श्री खंडेलकर द्वारा किया गया।

ममता गुप्ता की रिपोर्ट जिला छिंदवाड़ा

Posted on

November 7, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top