
रायसेन/गैरतगंज।
रायसेन/- जिले में बीते दिन रविवार 6 नवंबर 2022 को खबर हुई प्रकाशित। जहां पर चोरी के मामले की खबर थाना गैरतगंज की जिसमें अपराध क्रमांक 440/22 धारा 457, 380 भादवी इजाफा 411 भादवी फरियादी उत्कर्ष जैन पिता अनिल जैन उम्र 22 साल निवासी गढ़ी ने रिपोर्ट किया। दिनांक 19-20 अक्टूबर 2022 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति ने फरियादी की जैन मोबाइल दुकान से मोबाइल चोरी कर ले गए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गैरतगंज में अपराध क्रमांक 440/22 धारा 457, 380 भादवी का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध केस को पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा गंभीरता से मामले को विवेचना में लिया गया। जहां पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल रायसेन के आदेश और निर्देशों का पालन करते हुए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के कुशल मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी सुनील कुमार वरकडे बेगमगंज के कुशल कार्य क्षेत्र एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंद्राज सिंह राजपूत के द्वारा पुलिस की टीम गठित कर। विवेचना मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी शिक्षा के आधार पर पुलिस द्वारा पैनी नजर से चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी सिद्धार्थ जोशी पिता मनोज जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी सलामतपुर एवं आरोपी रितिक कीर पिता मुकेश कीर उम्र 22 वर्ष निवासी सलामतपुर एवं आरोपी अजय उर्फ जस्सू उर्फ सूर्या नामदेव पिता नारायण प्रसाद नामदेव उम्र 26 वर्ष निवासी विदिशा एवं आरोपी रमेश अहिरवार पिता बाबूलाल अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम करारिया थाना बेरसिया जिला भोपाल से कुल 06 एंड्राइड मोबाइल 01 टेबलेट 08 पावर बैंक 22 कीपैड मोबाइल कुल कीमत लगभग 1 लाख 35 हजार रुपए बरामद किए गए। एवं आरोपी गणों को न्यायालय में पेश किया गया। जो न्यायिक हिरासत में है। आरोपी गणों की धरपकड़ कार्रवाई। एवं बरामदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्राज सिंह राजपूत एवं चौकी प्रभारी नेहा अहिरवार उप निरीक्षक गढ़ी एवं सह उप निरीक्षक भोजपाल शर्मा एवं प्रधान आरक्षक 263 रणविजय आरक्षण 123 निरंजन आरक्षक 567 कपिल जाट आरक्षक 773 उदयवीर आरक्षक 631 सोनू कर्मा इन सभी की चोरों को पकड़ने में एवं चोरी का खुलासा करने में भूमिका सराहनीय रही। जो थाना क्षेत्र के राजगंज में समाजसेवियों के एवं आम जनता के बीच जन चर्चा में है। जहां पर कलमकार ब्यूरो चीफ राजेश साहू की खास रिपोर्ट।


