pub-1657030687483830

किसान सभा ने पँचायत सचिव को सौपा ज्ञापन।

Posted on

October 20, 2022

by india Khabar 24

गाडरवाड़ा मध्यप्रदेश


मध्यप्रदेश किसान सभा इकाई सहावन तहसील गाडरवारा द्वारा सहावन ग्राम पंचायत सचिव तेजराम वर्मा को वार्ड क्रमांक4 में नाली एवं सी सी सड़क निर्माण कराये जाने ज्ञापन सौंपा है।
किसान सभा द्वारा मांग की गई है कि इसी वार्ड क्रमांक4की रास्ताओ से स्कूल के लिये छात्र छात्राएं आवागवन करते हैं ,नाली रोड न होने से ग्रामवासियों द्वारा निस्तार के गंदे पानी कीचड़ में से आना जाना पड़ता है, एवं वार्ड वासी भी गन्दगी में रहने मजबूर हैं।
निवेदन किया है शीघ्र ही उक्त रोड एवं नाली का निर्माण कर पानी निकासी की व्यवस्था ग्रामपंचायत द्वारा की जावे।
ज्ञापन सोंपने बालों में तहसील समिति से वर्मा, वार्ड क्रमांक4की पंच सुमंत्रा बाई,राहुल सराठे, अरविंद लोधी,कुलदीप धर्मबीर, पुरषोत्तम, ,चेनसिंह ठाकुर के अलावा अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

Posted on

October 20, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top