
बरपालीकला सक्ति
बरपालीकला मे चल रहें छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक मे शामिल हुए राजा धर्मेंद्र सिंह
बरपालीकला सक्ति / राजा धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पंडित देवेन्द्रनाथ अग्निहोत्री के साथ छः अक्टूबर को निकली थी पदयात्रा आज दसवां दिन जनाधिकार पदयात्रा पर्वतों के किनारे स्थित गांव जोबा से चलकर गुंजी बरपाली जामचुआं बुढ़नपुर से घुंईचुआ बासीनपाठ होते हुए सलियाभाठा पहुंचेगी जिसमें जिस गांव में पदयात्रा पहुंच रही है वहां के ग्रामीण अति उत्साहित होकर अपने राजा एंव पंडित देवेन्द्रनाथ अग्निहोत्री का स्वागत कर रहे हैं साथ ही पदयात्रा में शामिल होकर अन्य गांव तक पैदल चल रहे हैं यह पदयात्रा पुरे जिला के साथ साथ प्रदेश में अपनी अलग तरह की पदयात्रा है जिसमें जनता इतनी संख्या में प्रतिदिन एकत्रित हो रहे हैं इसी कड़ी में अपने उद्बोधन में पंडित देवेन्द्रनाथ अग्निहोत्री ने कहा कि पुराने जमाने में राजा और प्रजा के बीच मधुर संबंध होते थे तभी राज्य सुगमता से चलता था फिर देश आजाद हुआ और लोकतंत्र आया अब जनता अपने प्रतिनिधि चुनती है पर आज सक्ती की जनता दुखी हैं क्योंकि यहां के जनप्रतिनिधि को जनता ना देख पा रही है ना मिलकर अपनी समस्या बता पा रही है इसलिए जनता के बीच सक्ती के नए राजा धर्मेंद्र सिंह गांव गांव जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ीया ओलम्पिक की तैयारी करते हुए राजीव युवा मितान क्लब मोहगांव द्वारा बरपालीकला मे आयोजित जोन स्तरीय खेलकूद में सक्ती राजा धर्मेंद्र सिंह शामिल होकर कब्बड्डी खिलाड़ीयों का उत्साहवर्धन किया एंव शुभकामनाएं दी एंव कहा कि खेल कूद मानव जीवन का अहम हिस्सा है यह स्वास्थ्य से लेकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण होता है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी युवाओं को सर्वांगीण विकास के लिए छत्तीसगढ़ की पारम्परिक खेल कूद को बढ़ावा दे रहे हैं यह प्रशंसनीय है आगे कहा कि हमारे पन्द्रह दिवसीय पदयात्रा में प्रतिदिन नए नए अनुभव प्राप्त हो रहे हैं और अपने क्षेत्र के लोगों से मिलकर बहुत खुशी हो रही है आगे कहा कि मेरे साथ हमारे मार्गदर्शक पंडित देवेन्द्रनाथ अग्निहोत्री भी प्रतिदिन बड़े जोश के साथ पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं अग्निहोत्री जी पुराने एंव अनुभवी व्यक्ति होने के साथ ही पुराने राजनेता हैं उनका आशीर्वाद हमें मिल रहा है इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं पदयात्रा में बरपालीकला से जनपद सदस्य ननकी नोनी पति सुरेश कुमार रमेश कुमार अनिल अग्रवाल शिवनन्दन केवट श्याम कुमार दुबे बसंत गवेल सनत पटेल रमायन दास अमर सिंह योगेश सनद राकेश केंवट आशीस चन्द्रा घासीराम महंत रामायण योगेन्द्र गवेल रवि गवेल पुर्णेश गवेल श्याम महंत दिलेश्वर पुष्पेन्द्र चन्द्रा कोमल यादव उमेश पटेल सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट


