pub-1657030687483830

12 राशियों का फल

Posted on

October 16, 2022

by india Khabar 24

राशिफल

आज 16 अक्टूबर, रविवार को कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 7-03 बजे तक रहेगा फिर सप्तमी तिथि शुरू होगी, आर्द्रा नक्षत्र मध्यरात्रि 2-15 बजे तक रहेगा फिर पुनर्वसु नक्षत्र शुरू होगा- परिघ योग दोपहर 3-09 बजे तक रहेगा फिर शिव योग शुरू होगा- वनीज़ करण सुबह 7-03 बजे तक रहेगा फिर भद्रा शुरू हो जाएगी, चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल शाम 4-43 बजे से 6-09 बजे तक रहेगा- आज रविवार को पश्चिम दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-00 बजे से 12-45 बजे तक रहेगा- त्रिपुष्कर योग मध्यरात्रि 2-15 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा- रवियोग सुबह सूर्योदय से मध्यरात्रि 2-15 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-37 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-09 बजे होगा.आज ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी..चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे जिसके कारण आज मेष राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। मिथुन और कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। सिंह राशि वालों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। तुला राशि के लोगों को अचानक फायदा मिल सकता है। मकर राशि वालों के इनकम से जुड़े रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

डॉ चंद्रशेखर शास्त्री महाराज के अनुसार आज 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। सूझबूझ और विवेक से कार्य करने से हर बाजी आपके पक्ष में ही रहेगी। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- जोखिम वाला कोई भी निर्णय ना ले। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उस पर गंभीरता से सोच विचार अवश्य कर ले। अपने स्वभाव में भी परिपक्वता लाना जरूरी हैं।
व्यवसाय- पुश्तैनी कार्यों संबंधित व्यवसाय में अधिक लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। मार्केटिंग तथा प्रोडक्शन संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। किसी अनजान इंसान से बिजनेस संबंधी कोई बात शेयर न करें। ऑफिस में कुछ अथॉरिटी भी मिलेगी।
लव- घर की खुशियों में ही अपनी खुशी महसूस करें। मित्रों तथा मौजमस्ती में समय और पैसा ही बर्बाद होगा।
स्वास्थ्य- किसी तनाव की वजह से नींद ना आने जैसी परेशानी रहेगी। योगा, मेडिटेशन पर भी जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। स्प्रिचुअल कार्यों में भी आपका रुझान रहेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व की लोग सराहना करेंगे।
नेगेटिव- आय की स्थिति मध्यम रहने की वजह से बजट का ध्यान जरूर रखें। तथा अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने के लिए आपको प्रयास करना होगा। किसी दोस्त के कारण आपको तनाव हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में नए कामों से जुड़ी योजनाओं की रूपरेखा जरूर बनेगी। व्यवसायिक इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में ध्यान देने की जरूरत है।
लव- घर की किसी परेशानी को लेकर कुछ तनावपूर्ण वातावरण भी रह सकता है। आपसी सामंजस्य से समझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- अनियमितता दिनचर्या की वजह से गैस और पेट में इन्फेक्शन जैसी परेशानी रहेगी। अपने खान-पान में परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन – पॉजिटिव- कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से मन में संतोष रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अहम काम आज संपन्न हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें। इससे आप मानसिक सुकून महसूस करेंगे।
नेगेटिव- इस समय मार्केटिंग संबंधी भी किसी कार्य में उत्तम फल नहीं मिलेगा। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इसलिए लेनदेन संबंधी गतिविधियों में सावधानी बरतें। समय अनुसार कार्यप्रणाली में भी परिवर्तन लाएं।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र पर अपना मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के बीच तालमेल बनाकर रखें। व्यवसाय से संबंधित कार्यों के लिए अभी समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। जिसकी वजह से मन कुछ विचलित रह सकता है। सरकारी सेवारत लोगों के लिए जल्दी ही प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। किसी लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। संयम रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से अपना आहार व्यायाम और संतुलित रखें। सिर दर्द व माइग्रेन की समस्या से परेशान रह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- कोई पारिवारिक समस्या का समाधान मिलने से सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। परंतु इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपनी मेहनत द्वारा ही अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करनी होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी बना रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपनी मानसिक स्थिति को स्थिर बनाकर रखें, तथा मन में नकारात्मक विचार ना उठने दें। किसी महत्वपूर्ण वस्तुओं के चोरी होने की भी आशंका है, इसलिए अपनी सुरक्षा स्वयं करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में काम की गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि लाभ के मार्गों में इजाफा होगा। कुछ बाहरी अनुबंध भी आपके काम को गति प्रदान करेंगे। नौकरी में बॉस व अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।
लव- किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन पर ना होने दें। आपसी सामंजस्य रखने से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी
स्वास्थ्य- मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत में अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- परिवार संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से सुकून और शांति का वातावरण बनेगा। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में भी शांति पूर्ण समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- पड़ोसियों अथवा मित्रों के साथ किसी भी बात को लेकर वाद-विवाद में ना पड़ें। सरल स्वभाव ही बनाकर रखें। योजना पर कार्य करने से पहले उस पर उचित विचार विमर्श जरूर कर ले। किसी भी गलत गतिविधि पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिवाद करें।
व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तताओं की वजह से कार्यक्षेत्र पर आपकी उपस्थिति बहुत ही कम रहेगी, परंतु सभी कार्य सुचारू रूप से बनते जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लव- परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई शुभ कार्य संपन्न होगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी दिनचर्या व खानपान को सीमित रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- गहरा नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- नई योजनाएं बनाने तथा नए उपक्रम करने के लिए समय अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई विशेष उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। वित्तीय स्थिति में भी सुधार आएगा।
नेगेटिव- अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखें। कोई दुखद समाचार मिलने की वजह से मन में वैराग्य का भाव रहेगा। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। किसी मित्र के साथ किसी वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों में सुधार आएगा। कोई नया अनुबंध मिलने की भी संभावना है। जिसके निकट भविष्य में उचित प्रतिफल मिलेंगे। निवेश करने की सोच रहे हैं तो तुरंत अमल करें। सरकारी सेवक लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी का भी सहयोगात्मक रवैया घर में सुख-शांति बनाकर रखेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- कोई जेनेटिक समस्या बढ़ सकती हैं। आयुर्वेदिक इलाज करना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- त्योहार संबंधी गतिविधियों की योजनाएं बनेंगी। अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो तुरंत निर्णय ले। घर में भी साज सज्जा संबंधी किसी बदलाव पर योजना बन सकती है। कोई धार्मिक कार्य भी संपन्न होगा।
नेगेटिव- अकारण कुछ मनमुटाव जैसी स्थितियां बनेंगी। जिसका प्रभाव घर परिवार पर भी पड़ सकता है। कभी-कभी सभी को खुश रखने के प्रयास में अपने लिए परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं। किसी भी काम में वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें।
व्यवसाय- कमीशन संबंधी व्यवसाय में बेहतरीन सफलता मिलने वाली है। वर्तमान समय में चल रहे व्यवसायिक कार्यों के साथ-साथ कुछ नए कार्यों में भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। कला और मीडिया क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में आज अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है।
लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदलने के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य- शरीर में कुछ कमजोरी महसूस होगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। योगा अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- वर्तमान कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने का अनुकूल समय है। साथ ही परिजनों का सहयोग आपके निर्णय लेने में मदद कर सकता है। सराहनीय कार्य की वजह से आपको विशेष सम्मान भी मिल सकता है। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव- लोगों के साथ मेलजोल रखते समय अपने स्वभाव में लचीलापन लाएं। तथा अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करना भी स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। किसी के साथ व्यर्थ की बहस में पड़ना आपको नुकसान दे सकता है।
व्यवसाय- सभी व्यवसायिक कार्य सुचारू रूप से चलते जाएंगे। परंतु सहयोगियों को उनके काम में ज्यादा टोका-टाकी करना और अनुशासन बनाए रखना उनकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है। ऑफिस के कार्यभार से आज कुछ राहत मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। परिवार में भी खुशनुमा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम के प्रति लापरवाही रखने से खांसी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती हैं। इसलिए व्यवस्थित खानपान तथा दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। अपनी उर्जा को एकत्रित करके दोबारा से नई नीतियां बनाने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए भी उचित समय है। पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों हल करने में किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन मिलेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन संबंधों में खटास ला सकता है। माता पिता का मान-सम्मान बनाकर रखें। उनके मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करें। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यापार में अपनी कार्यप्रणाली तथा योजनाओं पर अमल करने से पहले पुनर्विचार करें। कार्यस्थल पर किसी प्रकार की चोरी होने जैसी आशंका बन रही है। इसलिए चौकन्ना रहना जरूरी है। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ मिलेगा।
लव- पारिवारिक मामलों को शांति से निपटाए। क्योंकि वाद-विवाद से माहौल और बिगड़ेगा। प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी। मेडिटेशन जरूर करें। इससे तनाव डिप्रेशन जैसी स्थिति से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- परिस्थितियां अनुकूल है। परंतु दूसरों पर विश्वास तथा उम्मीद ना रखकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। प्रकृति निश्चित ही आपकी मदद करेगी। सामाजिक तथा धार्मिक क्रियाकलापों में समय व्यतीत करना मानसिक सुकून देगा।
नेगेटिव- व्यर्थ के खर्चे आने से मन कुछ परेशान रहेगा। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट में विफलता की वजह से कुछ तनाव में रहेंगे। परंतु निराश ना होकर दोबारा उस पर ध्यान केंद्रित रखें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। धैर्य और शांति बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी दूरदराज के पार्टियों से संपर्क मजबूत करें। इससे आपको बेहतरीन अनुबंध मिल सकते हैं। इस समय कर्मचारियों तथा सहयोगियों का भी अपनी क्षमता अनुसार पूर्ण सहयोग रहेगा। आय का कोई रुका हुआ सोर्स गति में आएगा।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी घनिष्ठता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से कुछ तनाव रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- दिनचर्या मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित रहेगी। जिससे आप सुकून और राहत महसूस करेंगे। अगर प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो उसके उचित परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- काम की अधिकता का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसलिए अपने कार्यभार को अन्य लोगों से बांट लें। साथ ही दिखावे की प्रवृत्ति के कारण बिना सोचे-समझे फिजूलखर्ची ना करें। इससे लोगों में जलन की भावना बढ़ेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां मुताबिक तरीके से संपन्न हो जाएंगी। परंतु किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कोई नुकसान भी होने की आशंका है। बेहतर होगा कि सभी महत्वपूर्ण कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं।
लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। डेटिंग का अवसर भी सुलभ होगा।
स्वास्थ्य- काम के बीच-बीच में आराम भी लेते रहे। इस समय सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- आपकी मेहनत और योग्यता के अनुकूल परिणाम सामने आने वाले हैं। पिछले समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से आप खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। इस समय कई प्रकार की लाभदायक और सुकून भरी परिस्थितियां बन रही हैं।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। तथा अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही ध्यान रखें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके गुस्से और अहम की वजह से किसी नजदीकी मित्र से नाराजगी भी उत्पन्न हो सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। परंतु अपने व्यवसायिक गतिविधियों को सीक्रेट ही रखें। क्योंकि आपके द्वारा किए गए कार्य का श्रेय कोई और ले सकता है। कर्मचारियों के बीच भी कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा।
लव- परिवार का माहौल खुशनुमा बनाए रखने के लिए सभी सदस्य कुछ समय एक साथ जरूर व्यतीत करें। मित्रों तथा संबंधियों के साथ गिफ्ट के दिन संबंधी प्रोग्राम बनेंगे।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे। ब्लड प्रेशर से और राहत पाने के लिए समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

Posted on

October 16, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top