pub-1657030687483830

शाहरूख खान गिरफ्तार, ट्यूशन पढ़ने आई 8 वर्षीय अबोध बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Posted on

October 8, 2022

by india Khabar 24

लोकेशन विदिशा मध्यप्रदेश

7 अक्टूबर 2022 – जिले के सिरोंज थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम कस्बाताल में गुरू और शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जहां 8 वर्षीय अबोध और मासूम बालिका के साथ शिक्षक द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी ग्राम कस्बाताल ने सूचना दी कि मेरी बच्ची उम्र 8 वर्ष गांव के शाहरूख खां के यहां ट्यूशन पढ़ने जाती है। ट्यूशन से वापस आने के बाद बच्ची रो रही थी। बच्ची से बातचीत की तो बताया कि ट्यूशन पढ़ाने वाले शाहरूख खां ने उसके साथ घर में ट्यूशन के दौरान गलत काम किया है। आरोपी शाहरूख खां उर्फ आलिम साहब निवासी ग्राम कस्बाताल के विरूद्ध धारा 376, 376AB, 506 भादवि 5/6 पॉक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में टीम तैयार कर ग्राम कस्बाताल में आरोपी की तलाश की तो घर पर नहीं मिला। तलाश करने पर आरोपी खेत में छिपकर बैठा था। आरोपी शाहरूख खां उर्फ आलिम साहब पुत्र शहादत खां उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। *ब्यूरो रिपोर्ट

Posted on

October 8, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top