लालबर्रा।
जनपद पंचायत लालबर्रा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नेवरगांव (ला.) मे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ, शिविर में सरपंच संतोष पंचेश्वर, उपसरपंच देवीप्रसाद नागेश्वर, नोडल अधिकारी गोपाल राव निकुरे, पंचायत सचिव गुलाबसिंह तेकाम, प्रवीण खैरवार रोजगार सहायक व ग्रामीण जन उपस्थित थे। उक्त शिविर में 6 आवेदन ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत किए गए जिसमें पेंशन के दो आवेदन शौचालय संबंधित एक आवेदन एवं फौती नामांतरण दो और अनुग्रह सहायता का एक आवेदन प्राप्त हुए है।
Views: 36



