pub-1657030687483830

उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के छात्र छात्राएँ हुए लाभांवित विद्यार्थियों को मिली लैपटॉप क्रय हेतु राशि

Posted on

October 1, 2022

by india Khabar 24

गाडरवारा मध्य प्रदेश

गाडरवारा। गत दिवस शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के विगत सत्र 2021-22 कक्षा 12 वी में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 21 विद्यार्थियों को मेधावी छात्र पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रति विद्यार्थी ₹25000 के मान से बैंक खाते में राशि प्राप्त हुई। शाला के विद्यार्थियों ऐश्वर्या प्रजापति, नेहा राठौर,शिवानी राजपूत, आस्ती कौरव, वंश शर्मा, ज्योति साहू, शिवानी कौरव,राधिका ताम्रकार, निहारिका ताम्रकार, अंकित कौरव, गुनगुन भार्गव, दीपक कौरव, शुभांक पैगवार, आशी ताम्रकार, वेदिका ताम्रकार, आकांक्षा कौरव, आरती साहू, अक्षय कौरव, समीक्षा ताम्रकार, यश सोनी, निधि कौरव की सफलता पर प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या , शिक्षक वीरेंद्र राजपूत, सत्यम ताम्रकार, विनीत नामदेव सहित शाला परिवार के सभी शिक्षकों शिक्षिकाओं ने बधाइयां प्रेषित की एवम विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विदित हो कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के लैपटॉप क्रय हेतु राशि वितरण कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के विद्युत यांत्रिकी ट्रेड संबंधित वीडियो को दिखाए जाने पर तथा ग्रामीण एवम नगर जनों ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि डीपीआई के निर्देशानुसार विद्यालय मे छात्र छात्राओं को टीवी पर भोपाल में आयोजित लेपटॉप क्रय हेतु राशि वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया था । क्षेत्र की अन्य शालाओं में भी उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया गया था।

Posted on

October 1, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

शहडोल में विकास की नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी ₹461 करोड़ के 134 प्रोजेक्ट्स की महा-सौगात,आम आदमी के मन मे सवाल शहडोल को सच में मिलेगा विकास या पहले की तरह साबित होगा ‘झुंझुना’?

शहडोल में विकास की नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी ₹461 करोड़ के 134 प्रोजेक्ट्स की महा-सौगात,आम आदमी के मन मे सवाल शहडोल को सच में मिलेगा विकास या पहले की तरह साबित होगा ‘झुंझुना’?

Scroll to Top