
शहडोल मध्यप्रदेश
शहडोल 28 सितम्बर 2022- शहडडोल जिले के जयसिंहनगर विकासखण्ड में खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं सरस्वती शिशु मंदिर ग्राम भारत एवं ग्राम भारती शहडोल के सौजन्य से खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई है। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी एवं अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इस खेल प्रतियोगिता में रीवा, सिवनी, शहडोल, सीधी, सतना उमरिया, छिंदवाडा साहित अन्य जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए है। खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, विधायक जैतपुर मनीषा सिंह एवं कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
संवाददाता सोनाली ठाकुर
Views: 127





