
लालबर्रा। बालाघाट
पुलिस अधीक्षक बालाघाट समीर सौरभ एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लालबर्रा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना स्तर पर टीम गठित कर टीम द्वारा सूचना तंत्र सक्रिय कर 25 सितंबर 2022 को आरोपी संदीप पिता रेवाराम हल्लोमारे 23 वर्षीय, मनीराम पिता रूपचंद पंचेश्वर 45 वर्षीय एवं मुकेश पिता मोहनलाल कावरे 40 वर्षीय तीनों निवासी ग्राम रमपुरी थाना लालबर्रा जिला बालाघाट को लालबर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपियों से 5 मोटरसाइकिल एवं 3 विद्युत मोटर पंप जप्त किया गया है, 25 सितंबर को लालबर्रा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल एमएच 31 सीडी 5786 स्टार सिटी को रोककर उपरोक्त तीनों आरोपियों से पूछताछ की जो चालक संदीप हल्लोमारे से मोटरसाइकिल के दस्तावेज पेश करने कहा गया जो संदेहास्पद स्थिति में मोटरसाइकिल के दस्तावेज नहीं होना बताया, मोटरसाइकिल का चेचिस नंबर एवं इंजन नंबर देखा गया जो नंबर मिटाने की कोशिश की गई होगी। जो मोटर साइकिल चोरी की होना संदेह हो रहा था, तीनों से वैधानिक तरीके से अलग-अलग पूछताछ की गई जिनके द्वारा लालबर्रा व बालाघाट से अलग-अलग स्थानों से 5 मोटरसाइकिल एवं 3 विद्युत मोटर पंप चोरी करके अपने घर में छुपाना बताया गया। जो आरोपियों से 5 मोटरसाइकिल एवं 3 विद्युत मोटर पंप इस्तगाशा क्रमांक 04/ 2022 धारा 41(1+4)द प्र स एवं अपराध क्रमांक 379/2022 धारा 379 भा द वि, अपराध क्रमांक 384/2022 धारा 379 भा द वि एवं अपराध क्रमांक 385/2022 धारा 379 भा द वि में जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को 26 सितंबर 2022 सोमवार को जे आर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
चोरी हुई मोटरसाइकिल (1) एमपी 50 एमएच 2420 हीरो हौंडा डीलक्स, (2) एमएच 31 सी डी 5786 स्टार सिटी, (3) एम पी 50 एम पी 0163 बजाज कंपनी, (4) एमपी 20 के के 0355 हीरो हौंडा पैशन, (5)एमएच 31 बी जेड 3920 टी वी एस स्कूटी एवं 3 पानी की मोटर (1)टेक्नो कंपनी की आधे हॉर्स पावर की (2) विकिंग कंपनी की, (3) बीबीसी कंपनी की 1 हॉर्स पावर की मोटर सभी करीबन कीमत 3 लाख रुपये का माल जप्त कर पुलिस ने तीनों अगयात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया। उक्त चोरों का पर्दाफाश कर गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी लालबर्रा अमित भावसार,प्रधान आरक्षक दुर्गाप्रसाद जिजोते, गजेंद्र पडवार, राजकपूर रंगारे, आरक्षक मनोज गुर्जर, आशुतोष सिंह, राकेश कुल्हाडे व सैनिक ओरीलाल ऐड़े इन सभी की सराहनीय भूमिका रही।



