pub-1657030687483830

युवाओं ने प्रधानमंत्री की रंगोली बनाकर मनाया विकास दिवस

Posted on

September 18, 2022

by india Khabar 24

उमरिया मध्यप्रदेश

उमरिया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर नेहरु युवा केन्द्र उमरिया व युवा टीम उमरिया के द्वारा विकास दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री जी की रंगोली चित्र बनाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं साथी साथ भारत सरकार की योजनाओं एवं मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं को रंगोली के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया गया।
रंगोली में प्रधानमंत्री जी का चित्र, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अंकुर अभियान, सेव वाटर सेव लाइफ, स्वच्छता अभियान, नल जल योजना, नई शिक्षा नीति, किसान सम्मान निधि योजना आदि की रंगोली बनाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उमरिया कोतवाली टीआई राघवेंद्र तिवारी ने बनाई गई रंगोली का निरीक्षण कर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान अंको के माध्यम से प्रतिभागियों को चिन्हित किया। जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी सभी प्रतिभागियों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
युवा टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के समापन में सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि कोतवाली टीआई राघवेंद्र तिवारी, जनप्रतिनिधि अमित सिंह, विपिन तिवारी, जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी के द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त एवं सभी प्रतिभागियों को शील्ड ट्रॉफी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता नितिन बशानी,एक्स नेशनल यूथ वॉलिंटियर हिमांशु तिवारी ,ज्योति विश्वकर्मा सुनील प्रजापति शिवानी बर्मन रेनुका सिंह, कविता बर्मन राहुल सिंह प्रिया राय प्रदीप राय अर्चना बर्मन प्रेरणा तिवारी, एवं सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर इनायत अहमद

Posted on

September 18, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

Scroll to Top