
लालबर्रा। मध्यप्रदेश
जनपद पंचायत लालबर्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत कंजई के पंचायत भवन में जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम के सरपंच अधिवक्ता आनंद बिसेन, पंच आशीष बिसेन ,पन्नालाल पटले, धनलाल शरणागत ,राकेश बरले, तुलसी बसेने एवं ग्राम पंचायत की समस्त महिला पंच, ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति थी, शिविर में ग्राम पंचायत कंजई के समस्त वार्ड के वार्ड वासियों ने अपनी- अपनी समस्याओं का आवेदन पंचायत के शिविर में दिए ताकि उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके ,साथ-साथ ग्राम पंचायत की मासिक बैठक भी संपन्न हुई ,जिसमें ग्राम पंचायत में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई, इसी तारतम्य में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई भी दी गई, वहीं महिलाओं द्वारा ग्राम पंचायत परिसर में पौधरोपण भी किया गया एवं ग्राम पंचायत परिवार द्वारा स्वर्गीय कुंता बाई एवं ग्राम के प्रतिष्ठित स्वर्गीय जसराज पारधी व अन्य लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।




