pub-1657030687483830

स्वयं सेवकों ने निकाली स्वच्छता एवं पोषण पखवाड़ा रैली

Posted on

September 14, 2022

by india Khabar 24

सुखरीकला छत्तीसगढ़

सुखरीकला / शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखरीकला के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा प्राचार्य बीएल चौधरी के संरक्षण में एवं कार्यक्रम अधिकारी डीसी बंजारे, सहायक कार्यक्रम अधिकारी आरके राठौर के कुशल मार्गदर्शन में सोमवार को स्वयं सेवकों के द्वारा स्वच्छता एवं पोषण पखवाडा़ के तहत रैली निकाला गया। तत्पश्चात मनोज कुमार गुप्ता एवं जयप्रकाश गुप्ता के मुख्य अतिथि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जीएस श्रीवास, मनोज कुमार गुप्ता के द्वारा पोषण और स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि जब उचित पोषण आहार लेंगे और स्वच्छता के प्रति ध्यान देंगे तो कभी बीमार नहीं पड़ेंगे। प्राचार्य ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ सदस्यों का योगदान रहा।

इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ,
संभाग ब्यूरो चीफ अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट

Posted on

September 14, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top