
सीहोर मध्यप्रदेश
सीहोर। सीहोर जिले के अहमदपुर वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गए वन अमले पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया, जिससे एक वन रक्षक को चोट आई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस से भी अतिक्रमणकारियों की झड़प हुई। जिसका वीडियो भी सामने आय़ा है।
दरअसल, अहमदपुर वन परिक्षेत्र की मगर्दी बीट पर वन भूमि पर ट्रैक्टर से अतिक्रमण करने की सूचना विभाग को मिली थी, जिसकी सूचना वन परिक्षेत्र अहमदपुर के डिप्टी रेंजर 6 वन रक्षकों के साथ मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंचे। अतिक्रमणक हटाने के दौरान लोगों ने वन अमले पर हमला कर दिया जिससे एक वन रक्षक को चोटे आई हैं। डिप्टी रेंजर ने अहमदपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई, वहीं सूचना पर अहमदपुर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर कुछ अतिक्रमणकारी मौके से भाग निकले। लेकिन महिलाएं पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि किस तरीके से एक महिला ट्रैक्टर के पहिए पर बैठ गई और एक दूसरी महिला धार दार हसिया लेकर पुलिस को धमकाने लगी। स्थिति को देख पुलिसकर्मियों को भी बैरंग वापस लौटना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मांगीलाल गुर्जर और उसके परिवार के लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया है।




