
राशिफल
आज 28 अगस्त, रविवार रविवार को भाद्रमास मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 02:45 तक रहेगी। इसके बाद द्वितिया तिथि शुरू हो जाएगी, जो रात अंत तक रहेगी सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा।पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा सिद्ध नाम का एक अन्य योग भी इस दिन रहेगा। इस दिन राहुकाल शाम 05:10 से 06:44 तक रहेगा।आज ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी..सूर्य और चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे। इस दिन बुध कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में होने से आज मिथुन राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। कन्या राशि के लोगों को तरक्की के मौके और तुला राशि वालों को उपलब्धि मिल सकती है। कुंभ राशि वाले लोगों के बिजनेस में दिन अच्छा रहेगा। मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा
12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- ज्यादा मेहनत करने का दिन है। लेकिन किसी तरह की परेशानी में परिवार वालों की मदद आपके लिए मददगार साबित होगी। कुछ समय आत्म केंद्रित होकर चिंतन में लगाएं, आपको अपने कई सवालों के उत्तर मिल जाएंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी अनजान व्यक्ति से अपनी योजनाएं शेयर करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत ना करें। बच्चों की समस्याओं पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के पूरे परिणाम मिलेंगे। लेकिन यह ध्यान रखें कि छोटी सी गलती की वजह से कोई डील कैंसिल भी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव की सोच रहे हैं, तो वास्तु के नियमों का भी पूरा ध्यान रखें।
लव- घर का वातावरण खुशनुमा और सामंजस्य पूर्ण बना रहेगा। तथा पारिवारिक व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श भी होंगे।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से निश्चित ही आपको कोई उपलब्धि हासिल होगी। समय के अनुसार किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित मिलेंगे। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने लिए भी निकाल लेंगे।
नेगेटिव- बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। कई बार ज्यादा सोच-विचार करने की वजह से समय हाथ से निकल सकता है। अगर घर में परिवर्तन करने संबंधी कुछ योजना बन रही है तो अभी जल्दबाजी करना उचित नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस में मनचाहे नतीजे मिलने की उम्मीद है लेकिन अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न रखें। कोई भी फैसला लेने में समय न लगाएं। अपने किसी विशेष लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। परंतु ज्यादा हस्तक्षेप करने से इसका दुष्प्रभाव घर की सुख-शांति पर पड़ भी सकता है।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्याएं रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन – पॉजिटिव- ग्रह की स्थिति अच्छी रहेगी। अपने काम सोच-समझकर और शांति से निपटाने से आपको जरूरी कामयाबी मिलेगी। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मेलजोल रखना आपका आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ायेगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव होने से आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। दूसरों की ईगो और गुस्से के सामने अपनी ऊर्जा नष्ट ना करें। तथा शांतचित्त बने रहे। खर्चे की स्थिति बनी रहेगी। परंतु अपने बजट का भी उचित ध्यान रखें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि जरा सी गलती या चूक का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को ऑफिस का काम घर से करने में कुछ दिक्कतें आएंगी।
लव- पति-पत्नी के मध्य किसी मामूली से बात को लेकर तकरार रह सकती हैं। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकले। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- अपने खान-पान के प्रति लापरवाही ना करें। गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों का दर्द भी बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क – पॉजिटिव- समाजसेवी गतिविधियों में आपका कोई विशेष योगदान रहेगा। आपके विचार शैली में भी नयापन आएगा। जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी समय से मेहनत कर रहे थे, आज उसका कोई उचित परिणाम मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
नेगेटिव- दोपहर बाद कोई अशुभ समाचार सुनाई दे सकता है। परंतु नकारात्मकता लाने की बजाय परिस्थितियों का सामना करने का प्रयास करें। घर पर बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन और सानिध्य में भी कुछ समय व्यतीत करने से मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में नई जिम्मेदारी आप पर आएगी। आप चुनौती के रूप में स्वीकार करेंगे और निभा लेंगे। लेकिन कोई बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है। हिम्मत न हारे। पार्टनरशिप के बिजनेस में आपसी सामंजस्य रखना जरूरी है।
लव- जीवनसाथी अथवा पारिवारिक सदस्यों की सलाह आपके मनोबल में वृद्धि होगी। और आपसी संबंध भी बेहतर होंगे
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी की स्थिति रहेगी। कुछ समय हल्के-फुल्के मनोरंजन और आराम के लिए भी निकालें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5
सिंह – पॉजिटिव- किसी दुविधा का समाधान मिलेगा साथ ही अपनी नजदीकी लोगों से चल रही गलतफहमियां आज दूर होगी। संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। धार्मिक तथा अध्यात्मिक क्रियाकलापों में भी उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- घर की किसी वस्तु की खरीदारी पर उम्मीद से ज्यादा खर्चा हो जाएगा। किसी की बातों में ना आकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। कहीं भी पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी अवश्य सुनिश्चित कर लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग संबंधी संपर्क सूत्र को बढ़ाने में भी ध्यान दें। मीडिया से संबंधित तथा ऑनलाइन गतिविधियों से आपको बेहतरीन जानकारी हासिल होंगी। इनके द्वारा बिजनेस को गति दे सकते हैं।
लव- पारिवारिक सदस्य का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया घर की सुख-शांति व अनुशासन बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- जिन व्यक्तियों को मधुमेह तथा ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे लोग लापरवाही बिल्कुल ना करें। तथा अपनी जांच करवाते रहे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – पॉजिटिव- आपके व्यक्तित्व संबंधी कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आएंगी। ऑनलाइन गोष्टी अथवा सेमिनार में आपके विचारों को महत्वता दी जाएगी। आपकी तरक्की के नए मार्ग भी सामने आएंगे।
नेगेटिव- वाहन अथवा किसी अन्य रखरखाव संबंधी कोई बड़ा खर्चा सामने आएगा। युवा वर्ग व्यर्थ की बातों में समय नष्ट ना करें और अपनी पढ़ाई अथवा करियर पर ध्यान दें। तनाव ना लेकर समस्या का हल निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में सुधार होने के योग हैं। कर्मचारियों व सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध रखना उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। नौकरी पेशा लोगों पर टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर सामंजस्य रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और चिंता का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। समय-समय पर उचित आराम और आहार लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4
तुला – पॉजिटिव- आज का दिन परिवार के साथ मनोरंजन ऑनलाइन शॉपिंग जैसी गतिविधियों में सुखद व्यतीत होगा। अपनी वाकपटुता तथा व्यवहार कुशलता आपको अपने आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में भी सफलता प्रदान करेगी।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। कभी-कभी खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा। परंतु परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी, इसलिए धैर्य बनाकर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने के लिए योजनाएं बना रहे हैं तो उन पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। किसी प्रभावशाली इंसान की सलाह और मदद आपको नई उपलब्धि हासिल करवा सकती है। सरकारी सेवारत लोगों पर अधिक कार्यभार रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। ज्यादा सोच-विचार ना करके बात आगे बढ़ाएं।
स्वास्थ्य- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक – पॉजिटिव- पारिवारिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका भरपूर योगदान रहेगा। आपकी कार्यकुशलता तथा योग्यता की सराहना होगी। अपने रुचि पूर्ण तथा रचनात्मक कार्य में कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। हालांकि आपके द्वारा दिए गए सुझाव से काफी हद तक संबंधों में सुधार आएगा। इस समय अपनी आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान दे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेगी। लेकिन मौजूदा हालातों में धैर्य रखना ही अच्छा है। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएं। मार्केट संबंधी कार्य में अतिरिक्त गतिविधियों पर भी कार्य करना पड़ेगा।
लव- आपकी व्यस्तता की वजह से जीवनसाथी का परिवार की देखभाल में पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- मानसिक शांति और सुकून के लिए कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करें। तथा सकारात्मक बने रहे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- आपके लिए आज आप जिस काम को मन में ठान लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। सम्मान जनित स्थितियां भी बनेंगी। लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। किसी संबंधी के यहां जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।
नेगेटिव- कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने बजट का भी ध्यान रखें। किसी के साथ भी वाद-विवाद के दौरान अपना धैर्य ना खोए। तथा शांति बनाकर रखें। अपरिचित व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेल मिलाप रखना धोखा दे सकता है।
व्यवसाय- अन्य गतिविधियों के साथ अपने कार्य क्षेत्र पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस समय कोई बेहतरीन ऑर्डर मिल सकता है। खरीदी-बिक्री के कामों को लेकर किसी साथी से बहस हो सकती है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। आपकी थोड़ी सी समझदारी से घर का वातावरण मधुर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और थकान की वजह से आपकी पाचन प्रणाली प्रभावित हो सकती हैं। सकारात्मक बने रहे, तथा मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधी मामला रुका हुआ है तो उसे निपटाने के लिए दिन अच्छा है। किसी खास इंसान से आपको अच्छी सलाह भी मिलेगी। आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी मामले दिन की शुरुआत में ही निपटा लें। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाकर रखें। गुस्से और आवेश में बना हुआ काम भी बिगड़ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा।
व्यवसाय- प्रतिस्पर्धा का नकारात्मक असर आपकी व्यवसायिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर भी पड़ेगा। परंतु घबराने की बजाय हिम्मत और साहस से काम ले। उच्चाधिकारियों तथा संपर्क सूत्रों के सहयोग द्वारा समस्या को हल करने का प्रयास करें।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मनोरंजक अथवा धार्मिक संबंधी प्रोग्राम बनेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इलेक्ट्रिकल चीजों के उपयोग करने में सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ – पॉजिटिव- इस समय बेहतरीन परिस्थितियां बनी हुई है। अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। खुद के काम जल्दी निपटाने की कोशिश करें। आपका पारिवारिक संबंधी कोई मसला भी हल होगा।
नेगेटिव- नजदीकी मित्र अथवा संबंधी के साथ लेनदेन को लेकर कुछ दिक्कतें आएंगी। हालांकि आपके संपर्कों द्वारा कोई समाधान भी मिलेगा। अनजान लोगों के साथ अपनी गोपनीयता उजागर ना करें। अन्यथा आप को कोई नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय की कार्यप्रणाली बहुत ही उत्तम रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भी सफलता मिलेगी। लेकिन किसी कर्मचारी की सलाह पर भी ध्यान अवश्य दें। इस समय अपनी व्यवसायिक व्यवस्था तथा कार्य प्रणाली में किए गए बदलाव का उचित परिणाम मिलेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य का कुछ अभाव रहेगा। ज्यादा तनाव लेने की बजाय परिस्थितियों का हल ढूंढने का प्रयास करें। युवा वर्ग अपनी दोस्ती में गलतफहमियां ना आने दें।
स्वास्थ्य- तनाव का असर आपके पाचन तथा कार्य प्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- आज कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा और कोई सुखद समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। जिससे अपने व्यक्तिगत कार्यों में उचित रूप से ध्यान दे पाएंगे। और उचित परिणाम भी हासिल कर लेंगे। कुछ समय अन्य विषयों पर भी ज्ञान हासिल करें।
नेगेटिव- भावनाओं में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी भी परेशानी में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह जरूर ले। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के मुताबिक उचित परिणाम भी हासिल होंगे। साझेदारी के लिए दिन ठीक नहीं है। इस वक्त किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, आपको कोई उत्तम आर्डर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- मौसम वर्तमान मौसम के प्रति लापरवाह ना रहे। गले में एलर्जी और खांसी जुकाम की शिकायत रहेगी। अपना उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4


