
कुरवाई विदिशा
एंकर =विगत तीन दिन में जिस तरह मानसून ने पूरे प्रदेश में जनजीवन को प्रभावित किया है उसकी दस्तक कुरवाई नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों देखने को मिली।
निचली बस्ती यहां पानी का भरण इस कदर हुआ लोग पानी के कारण त्राहिमाम त्राहिमाम बोल उठे।
इस प्राकृतिक आपदा में खाने की व्यवस्था नहीं थी तो उनको स्थानीय विधायक एवं कई समाजसेवी संस्थाओं एवं नगरपरिषद के द्वारा दोनो समय का खाने की व्यवस्था की गई और उनके मकान में भरे पानी का नगर परिषद कर्मचारी बॉलेंटियर से खाली कराने का कार्य किया जा रहा है
कुरवाई तहसील के कई गांव जो बेतवा के किनारे पर बसे हुए हैं वहां भी जलभराव की स्थिति देखी जा रही है
ऐसे कई गांव टापू में परिवर्तित हो गए हैं जिनके चारों बाढ़ का पानी आ गया है लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं
प्रशासन भी लगातार लोगों की मदद करने में जुटा हुआ है अधिकारी कर्मचारी लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं
विदिशा जिला ब्यूरो सचिन दीक्षित की रिपोर्ट


