
राशिफल
आज 14 अगस्त, रविवार को भाद्रमास मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है।कजरी तीज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा।पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बनेगा, साथ ही सुस्थिर, सवार्थसिद्धि और सुकर्मा नाम के अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। रविवार को राहुकाल सुबह 09:18 से 10:55 तक रहेगा, ग्रहों की स्थिति प्रकार रहेगी..चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा। इस दिन मंगल वृषभ राशि में, शुक्र कर्क राशि में, बुध सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में होने के कारण आज सिंह राशि वालों को अच्छी खबर मिलने और आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। धनु राशि के लोगों को एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। कुंभ राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। इनके अलावा कर्क राशि वाले लोग फाइनेंस से जुड़े काम सावधानी से करें। बिजनेस में निवेश के लिए तुला और वृश्चिक राशि वालों का दिन ठीक नहीं है। वहीं, अन्य राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक ही रहेगा
12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन की इच्छा है, समय बहुत अनुकूल है। समय अनुसार अपने प्रयासों को अंजाम देते रहे। उचित परिणाम हासिल होंगे। युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखें। कुछ समय अध्यात्म में व्यतीत करने से सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें तथा किसी से भी बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, इससे संबंधों में खटास आ सकती हैं। कोई भी अनावश्यक यात्रा करना समय और पैसे के नुकसान के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- ये समय किसी भी नए काम में ध्यान देने के लिए अनुकूल नहीं है। लेकिन पार्टनर से जुड़े कामों फायदेमंद स्थितियां बन रही है। सिर्फ पारदर्शिता रखना जरूरी है। रूपए-पैसे के मामले में सावधानी रखनी जरूरी है। वरना नुकसान हो सकता है।
लव- घर-परिवार में आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। गुस्से और ईगो से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या रह सकती हैं। अपना खानपान व्यवस्थित रखें। आयुर्वेदिक चीजों के सेवन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
वृष – पॉजिटिव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर संतुलन रहेगा और आज आपका कोई मन मुताबिक कार्य पूरा होने से मानसिक सुकून रहेगा। कुछ समय एकांत में अथवा किसी आध्यात्मिक गतिविधि में भी अवश्य व्यतीत करें। इससे कार्य क्षमता और अधिक बेहतर होगी।
नेगेटिव- किसी भी वाद-विवाद की स्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें, इससे संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत दिनचर्या पर ना होने दें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में पेपर वर्क अच्छे से जांच लें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ नयापन लाने की जरूरत है। यह समय मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों को ज्यादा से ज्यादा समझने का प्रयास करें। आने वाले दिनों में इस जानकारी का बहुत फायदा मिलेगा। सरकारी नौकरी में भी व्यस्तता रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिज से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अनियमित जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन – पॉजिटिव- आज दिन बहुत ही खुशहाली वाला रहेगा। प्रभावशाली तथा आध्यात्मिक लोगों के साथ आपके संपर्क रहेंगे। अनुभव से कई महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिलेंगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित रहेंगे।
नेगेटिव- खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा। अपने गुस्से और चिड़चिड़ापन जैसी कमियों पर रोक लगाएं। व्यर्थ के वाद-विवाद में ना उलझे। इससे आपके लिए भी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। बच्चों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी कोई भी नया काम शुरू करना नुकसानदायक रहेगा। धैर्य और संयम रखकर उचित समय का इंतजार करें। कोई भी निर्णय तुरंत ना ले पहले उसके बारे में सोच विचार अवश्य कर ले। ऑफिस का कार्य अधिक होने की वजह से घर पर भी व्यस्त रहना पड़ सकता है।
लव- जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग तथा सलाह आपके लिए बेहतरीन रहेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग में भी सुखद समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य प्रति लापरवाही ना बरतें। व्यर्थ का तनाव ना लें। क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
कर्क – पॉजिटिव- अचानक किसी मुश्किल काम के बन जाने से मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नई जानकारियां हासिल करने में भी समय व्यतीत करें। तथा रचनात्मक कार्यों में भी रुचि ले। नजदीकी मित्र के साथ किसी गंभीर विषय पर विचार विमर्श होगा, और उसके सुखद परिणाम भी मिलेंगे।
नेगेटिव- रिश्तों में कुछ अनबन होने जैसी स्थिति बन रही है। नकारात्मक परिस्थितियों में अपना मनोबल तथा आत्मविश्वास मजबूत बनाकर रखें। रूपए-पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी गतिविधि आज स्थगित ही रखना उचित है। दूसरों की बातों तथा अफवाहों में ध्यान ना दें।
व्यवसाय- किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें। साथ ही किसी के साथ भी कोई व्यापारिक मुद्दे पर बातचीत करते समय पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर लें। फाइनेंस से जुड़े काम बहुत सावधानी से करें।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें तथा उचित सामंजस्य बनाकर रखें। प्रेम संबंधों मैं भी आपसे नज़दीकियां और एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना बहुत जरूरी है। इस समय स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों की बिल्कुल भी अवहेलना न करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह – पॉजिटिव- आज कोई शुभ समाचार मिलने से सुकून मिलेगा। किसी के साथ कोई चल रहा पुराना वाद-विवाद दूर होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और अनुभव का अनुसरण करना आपके जीवन में सकारात्मकता लाएगा।
नेगेटिव- जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। वहम की वजह से किसी के साथ संबंधों में कुछ कटूता आ सकती हैं। अपनी इस कमी पर काबू पाए। यह समय अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखने का है। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखना आपका दायित्व है।
व्यवसाय- आज व्यवसाय संबंधी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। इस समय कोई अच्छा ऑर्डर भी मिल सकता है जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को हल करने में आप का उचित योगदान रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य और तालमेल उचित बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम की समस्या परेशान कर सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या – पॉजिटिव- आज किसी विशेष व्यक्ति से लाभदायक संपर्क बन सकते हैं जो कि भविष्य के लिए बहुत ही बेहतरीन साबित होंगे। किसी निकट संबंधी के साथ चल रही गलतफहमी को दूर करने का उचित समय है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी मिलेगी।
नेगेटिव- कोई नजदीकी मित्र अथवा संबंधी ही आपके लिए मुश्किलें पैदा करेगा। जिसकी वजह से तनाव रहेगा। किसी की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें।बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में अभी ज्यादा निवेश करना उचित नहीं है। क्योंकि व्यापारिक स्थिति मंद है इसलिए नुकसान हो सकता है। इस समय व्यवसाय को नए तरीके से शुरुआत करने की जरूरत है। साथ ही कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ भी उचित सामंजस्य बना कर रखना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना रखेंगे। किसी पुराने मित्र से वार्तालाप होगी और खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु लापरवाही भी ना बरतें क्योंकि कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती हैं। अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1
तुला – पॉजिटिव- पिछली गलतियों से सीख कर काम करने के तरीकों में सुधार करना होगा। इससे कार्यों अच्छे से करने में मदद मिलेगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
नेगेटिव- किसी परेशानी में संबंधियों का सहयोग न मिलने से खुद में अकेलापन महसूस होगा। परंतु अपना मनोबल गिरने ना दें। इस समय बहुत ही धैर्य और शांति रखना जरूरी है। कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे। और टालना भी असंभव होगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक संबंधी कोई भी निवेश करना आज उचित नहीं है। कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। फाइनेंस और टैक्स से संबंधित पेपर्स और फाइल सुव्यवस्थित रखें। कोई इंक्वायरी हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां सुचारू रूप से संपन्न होती जाएंगी।
लव- घर के सदस्यों का आपसी सामंजस्य तथा तालमेल बेहतर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। लापरवाही बरतना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक – पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद संबंधियों और मित्रों के साथ संपर्क में रहना रिश्तों में मधुरता लाएगा। घर के परिवर्तन तथा सुधार संबंधी कुछ योजनाओं पर परिवारजनों के साथ विचार-विमर्श होगा। बच्चों की परवरिश के मामले में आप श्रेष्ठ अभिभावक साबित होंगे।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से संपर्क ना रखें। इससे आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती हैं। पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। यह समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने का है। शांतिपूर्ण तरीके से समय व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम ना मिलने से मन परेशान रहेगा। मेहनत अधिक और परिणाम कम जैसी स्थिति रहेगी। लगभग कार्य ना के बराबर ही रहेगा। फाइनेंस संबंधी मामलों में लापरवाही ना करें। फाइनेंस संबंधी कार्यों को बहुत ही ध्यान से करने की जरूरत है।
लव- दूसरों का हस्तक्षेप का नकारात्मक असर पारिवारिक व्यवस्था पर पड़ सकता है। विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय निश्चित दूरी बनाकर रखें।।
स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव की वजह से सिर दर्द और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। सकारात्मक बने रहे। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
धनु – पॉजिटिव- घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। किसी नजदीकी संबंधी से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत होगी। तथा आपसी संबंधों में सुधार आएगा। कुछ समय आत्म मनन करने से मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
नेगेटिव- अपने विशेष कार्य पहले निपटाने का प्रयास करें। क्योंकि रिश्तेदारों के आगमन से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। सकारात्मक के लिए ध्यान और मेडिटेशन भी जरूरी है।
व्यवसाय- अपने व्यवसाय योजना को सीक्रेट रखें। क्योंकि लीक होने से दिक्कतें आ सकती हैं। इस समय कोई अतिरिक्त आय का कार्य बन सकता है। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति सामान्य होगी। ज्यादा सोच विचार ना करके तुरंत ही कार्याे को निपटाने का प्रयास करें। अन्यथा कोई व्यवधान आ सकता है।
लव- परिवार जनों के साथ आपस में बैठकर विचारों का आदान-प्रदान सबको खुशी देगा। लव अफेयर के मामले में ज्यादा भावुक होना ठीक नहीं है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9
मकर – पॉजिटिव- आज किसी खास व्यक्ति के साथ गंभीर विषय पर सकारात्मक चर्चा होगी। जिसकी अनुकूल परिणाम मिलेंगे। तथा अपनी दिनचर्या से हटकर कुछ नई जानकारियां भी हासिल होंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति भी आपका योगदान रहेगा
नेगेटिव- कुछ लोग जलन की भावना से आपका नुकसान कर सकते हैं। दूसरों के झमेले में ना ही पड़े तो अच्छा है, वरना बैठे-बिठाए मुसीबत में पड़ सकते हैं। अपना आत्मविश्वास बनाकर रखें। कोई भी परेशानी आने पर घर के अनुभवी सदस्यों की सलाह अवश्य लें।
व्यवसाय- कोई भी व्यवसायिक समस्या आने पर किसी से सलाह लेना उचित रहेगा। समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। परंतु फिर भी जरूरत अनुसार कार्य होते रहेंगे। साझेदारी के बिजनेस में उचित तालमेल बनाकर रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई उचित डील हो सकती है।
लव- परिवार के प्रति आपका सहयोग और व्यवस्था बनाकर रखना आपसी संबंधों में मजबूती लाएगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर बनेगा।
स्वास्थ्य- व्यस्तता के कारण आप शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत थकान महसूस करेंगे। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही उत्तम बनी हुई है। पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य के लिए प्रयासरत है, आज आपकी वह मेहनत सफल होने वाली है। स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना बनी हुई थी, तो उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करें।
नेगेटिव- बेवजह मन में कुछ अनहोनी होने जैसी आशंका रहेगी। आज की यह आपका वहम ही होगा। आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु खो सकती है। इसलिए दूसरों पर भरोसा करने की बजाएं अपनी चीजों की संभाल खुद करें। अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें।
व्यवसाय- किसी अधिकारी की मदद से आप अपने काम को अच्छे से पूरे कर पाएंगे। जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऑफिस के किसी सहयोगी के साथ वाद विवाद हो सकता है, परिस्थितियों को अनुकूल बना कर रखें।
लव- जीवनसाथी तथा परिजनों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौज मस्ती में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में अपने पार्टनर की भावनाओं का उचित ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से थकान और कमजोरी जैसी स्थिति महसूस होगी। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
मीन – पॉजिटिव- आपकी किसी परेशानी में मित्रों का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बनाकर रखेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही फायदा होगा। किसी नन्हें मेहमान की किलकारी संबंधित शुभ सूचना भी मिल सकती हूं।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों पर काबू पाए तथा अपने बजट का ध्यान रखें। कोर्ट केस संबंधी मामले में अभी किसी भी प्रकार के सुधार की संभावना नहीं है। बेहतर होगा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य ले। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में ज्यादा सोच विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल भी सकती हैं। इसलिए आलस ना करें और तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। पब्लिक रिलेशन तथा और मीडिया संबंधी जानकारी और अधिक मजबूत करें।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। परंतु ध्यान रखें कि ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में किसी प्रकार की खटास ना आए। लव पार्टनर के साथ डेटिंग पर जाने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी तथा डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें। अपनी दिनचर्या और खानपान को एकदम सुव्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6


