
भोपाल मध्यप्रदेश
, भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की मौत का मामला सामने आया है। आरोपी की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों ने कस्टडी में बेदम पिटाई का आरोप लगाया है। परिजन की मानें तो पुलिस की थर्ड डिग्री के कारण आरोपी की मौत हुई है। परिजनों ने क्राइम ब्रांच पुलिस पर मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल विभाग की ओर से न्यायिक जांच की बात भी कही जा रही है।
जानकारी के अनुसार खजरी इलाके से चोरी के आरोप में एक कंजर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। मौत के बाद पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी पहले से गंभीर रूप से घायल था। पुलिस गांव के कुछ लोगों के साथ आरोपी का विवाद होना बता रही है। अब सवाल यह उठता है कि यदि आरोपी घायल था तो उसे गिरफ्तार क्यों किया गया। गिरफ्तारी के पहले उसका मेडिकल चेक-अप क्यों नहीं कराया गया? मौत के बाद आरोपी ने अपने पीछे कई सवाल छोड़ गए है



