
,
भोपाल मध्यप्रदेश
भोपाल। शिवराज कैबिनेट (Shivraj cabinet) की बैठक मंत्रालय में हुई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर शिवराज सरकार ने मुहर लगाई। बैठक में ‘मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना’ (mukhyamantri bal ashirwad yojana) को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। इसे अनाथ बच्चों के लिए सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। वहीं सीएम नारी सम्मान कोष (Nari Samman Kosh) के लिए अगल से राशि जारी करने का निर्णय लिया गया। उद्यम शक्ति योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दीको आगे बढ़ाने का फैसला, छिंदवाड़ा की पेंच वृहद परियोजना के लिए 3395 करोड़ जारी, जानिए महिलाओं को क्या मिला
कैबिनेट में हुए फैसले की जानकारी देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। किसानों को 0 % ब्याज पर निरंतर ऋण देने का निर्णय लिया गया। साथ ही छिंदवाड़ा की पेंच वृहद परियोजना (Pench Mega Project) के लिए 3395 करोड़ रुपए अनुमोदित किया गया। पेंच वृहद परियोजना से 12,6648 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। कैबिनेट में महिलाओं को बड़ा तोहफ़ा दिया गया। सीएम नारी सम्मान कोष के लिए अगल से राशि जारी करने का निर्णय लिया गया। वहीं उद्यम शक्ति योजना (udyam shakti yojana) को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। देने वाले लोन के लिए अबतक 4% ब्याज लिया जाता था। उसे घटाकर अब 2 फीसदी कर दिया गया है। शक्ति पोर्टल का निर्माण किया जाएगा।
सीएम शिवराज की पाठशालाः बच्चों की क्लास में बताया तिरंगे का महत्व और विकास गाथा, सुनाई अपने विद्यार्थी जीवन की कहानी
छात्रों के लिए भी कैबिनेट में बड़ा फ़ैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। आश्रम में रहने वाले बच्चों को सरकार ने बड़ी सौग़ात देने का फैसला लिया है। बाल संस्था छोड़ने के बाद बच्चों को इंटर्न्शिप के लिए 5 हज़ार रुपय दिए जाएंगे। साथ ही आजीविका व्यय के लिए पैसे दिए जाएंगे। आयुष्मान भारत समेत कई योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों को मिलेगा। संयुक्त खातों में भी पैसे डाले जाएंगे


