
राशिफल
आज 9 अगस्त, मंगलवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 05.46 तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी।सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12.18 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।मूल नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग रहेंगे। इनके अलावा इस दिन विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 अन्य योग भी बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल दोपहर 03:46 से शाम 05:23 तक रहेगा।आज ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी..चंद्रमा धनु राशि में, शुक्र कर्क राशि में, बुध सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में पर होने से आज मेष और मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं। तुला राशि वालों के लिए आज ग्रह स्थिति शुभ है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। कुंभ राशि के लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। इनके अलावा धनु राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के विवाद होने की आशंका है। कर्क राशि वालों के लिए भी दिन ठीक नहीं है। वहीं, अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा
आज 12 राशिफल
मेष – पॉजिटिव- समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं इससे आपकी योजनाएं साकार होगी। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी उचित सामंजस्य बना रहेगा।
नेगेटिव- इस समय अपने नजदीकी लोगों के साथ लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। वजह से नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही हैं। अति आत्मविश्वास की स्थिति से बचें। किसी भी परिस्थिति में समस्याओं से घबराए नहीं।
व्यवसाय- फोन या ऑनलाइन गतिविधियों के जरीये व्यवसायिक व्यवस्था उचित रहेगी। आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम भी मिलेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। इसलिए अपने कार्य के प्रति फोकस रहे।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करना संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगा। प्रेमी-प्रेमिका को भी मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। थोड़ी सी सावधानी भी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था अनुशासित तथा शांतिपूर्ण रहेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की तरफ पूरी तरह अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य होने संबंधी योजना भी बनेगी। खुशी भरा वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- किसी से भी कोई ऐसा वादा ना करें, कि जिसे निभाने में दिक्कत आए। किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकता है। परिस्थितियों को संभालकर रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी नहीं योजना अथवा कार्य को शुरू करने के लिए अभी समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी सेवारत व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम देंगे।
लव- आपसी तालमेल उचित बनाकर रखने से घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- गिरने से या किसी वस्तु से चोट लगने की आशंका बन रही है। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाना बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन – पॉजिटिव- घर में निकट संबंधियों का आगमन होगा। सुकून और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। साथ ही किसी विशेष मुद्दे पर महत्वपूर्ण विचार विमर्श भी होगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं।
नेगेटिव- कुछ प्रतिद्वंद्वी जलन की भावना से आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। दूसरों के समक्ष अपनी योजनाएं व गतिविधियों का बखान ना करे। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें।
व्यवसाय- दिन की शुरुआत में कुछ दिक्कतें और रुकावटें रहेंगी। हालांकि दोपहर बाद स्थितियां फायदेमंद रहेंगी। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज कोई फायदेमंद डील भी संभव है। ऑफिस में पेपर संबंधी कामों में सावधानी रखने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के बीच प्रेम पूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- धार्मिक स्थल में जाने का प्रोग्राम बनेगा। आप बहुत ही अधिक शांति और सुकून महसूस करेंगे। युवाओं को अपनी नौकरी से संबंधित किसी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कोई कीमती उपहार भी मिल सकता है।
नेगेटिव- ये समय बहुत ही सकारात्मक और शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं को संभालकर रखें। खोने या भूलने जैसी स्थिति बन रही है। किसी दुखद समाचार के मिलने से उदासी और नकारात्मक विचार और सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में प्रत्येक कार्य को गंभीरता से लें। आपकी कार्य क्षमता व काबिलियत की वजह से कामयाबी आपका द्वार खटखटाएगी। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव- व्यस्तता के बावजूद आप कुछ समय परिवार तथा बच्चों के लिए निकालना घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद ना करें।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित खान-पान और दिनचर्या रखने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
सिंह – पॉजिटिव- घर के रखरखाव अथवा बदलाव संबंधी योजनाएं कार्य रूप में परिणित होंगी। ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। सिर्फ योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत है। उधार दिया पैसा हासिल करने के लिए की गई कोशिशों में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहे, क्योंकि इस वजह से संबंधों में खटास भी आ सकती हैं। अपने व्यवहार को सहज व सौम्य बनाकर रखें। घर के वरिष्ठ तथा बुजुर्ग सदस्य के मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज करना आपको मुश्किल में डाल सकता है।
व्यवसाय- मार्केटिंग और मीडिया संबंधित बिजनेस में उपलब्धियां मिल सकती हैं। किसी प्रोजेक्ट पर पैसा खर्च होगा, लेकिन उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर भी मिल सकता है।
लव- घर की खुशियों का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- तले-भुने और मसालेदार भोजन के सेवन की वजह से बदहजमी और गैस की दिक्कत परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
कन्या – पॉजिटिव- कोई भूमि संबंधी समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान पाने के लिए उचित समय है। कुछ खास लोगों का भी सपोर्ट मिलेगा। थोड़ी सी सावधानी और आत्मविश्वास द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे।
नेगेटिव- वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय लापरवाही की वजह से कुछ गड़बड़ हो सकती है। अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। दूसरों पर अधिक विश्वास करना आपको नुकसान भी दे सकता है। किसी भी तरह की आवाजाही से बचें।
व्यवसाय- अपनी मार्केटिंग तथा प्रोडक्ट्स संबंधी गतिविधियों में सुधार लाने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र में मैन्युफैक्चरिंग संबंधी कार्यों में अधिक मुनाफा मिलने की उम्मीद है। परंतु चिटफंड संबंधित कंपनियों में किसी भी प्रकार का निवेश करना उचित नहीं है।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी उचित प्रस्ताव भी आ सकता है।
स्वास्थ्य- अपने खानपान, व्यायाम और दिनचर्या के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। थोड़ी ही सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
तुला – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बेहतरीन बनी हुई है, इसका उचित सदुपयोग करें। कोई शुभ समाचार मिलने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर अभी जरूर अमल करें।
नेगेटिव- घर पर पैसे के मामलों में किसी भी तरह के उधारी ना करें। पब्लिक डीलिंग करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग करना नुकसान दे सकता है। घर की अव्यवस्था के कारण बच्चे अपनी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाएंगे। कुछ समय उनके साथ व्यतीत करना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। इस समय आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसके लिए बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। ऑफिस से संबंधित कार्य में आप का विशेष योगदान रहेगा।
लव- पारिवारिक लोगों की सुख-सुविधा का ध्यान रखेंगे। जिससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां रहेगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है। योग और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक – पॉजिटिव- भावनाओं के बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आप के पक्ष में करेगा। बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। आज किसी अटके हुए काम को पूरा करने का भी उचित समय है।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति पर विश्वास करना नुकसान दे सकता है। बेहतर होगा कि खुद ही सभी गतिविधियों को संभाले। लोन अथवा ऋण लेने जैसी योजना बन रही है, अपने सामर्थ्य से ज्यादा लेना चिंता का विषय बन सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में चुनौतियां और परेशानियां रहेंगी। जिनका डटकर सामना करना होगा। लेकिन उनकी वजह से कोई काम नहीं रुकेगा। स्त्री वर्ग अपने कैरियर को लेकर काफी सजग रहेगी। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है।
लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर की व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण बनी रहेगी। युवाओं को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। डायबिटिक लोग भी अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- कुछ राजनीतिक अथवा सामाजिक मामलों में आपका वर्चस्व बन सकता है। जिससे आपकी भी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों में निश्चित सफलता मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल भी सकती है बेहतर होगा कि तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। पुरानी नकारात्मक बातों को अपने व्यक्तिगत जीवन में स्थान न दे क्योंकि इसकी वजह से आप अपने मनोबल में काफी हद तक कमी महसूस करेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में नई गतिविधियां शुरू होंगी और कामयाबी भी मिलेगी। शेयर तथा रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। नौकरी में साथ काम करने वालों से किसी गलत बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है।
लव- घर का माहौल अनुशासित और खुशनुमा रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाकर रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से आलस और सुस्ती रह सकती है। हरारत जैसी स्थिति भी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4
मकर – पॉजिटिव- अपना सामाजिक दायरा बढ़ाए। यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। साथ ही आलस ना करें और अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान दें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। आपकी उपलब्धियों की वजह से लोग आपकी योग्यता के कायल होंगे।
नेगेटिव- अपनी किसी भी योजना में पारिवारिक सदस्यों की राय को भी महत्व देना चाहिए। इससे आपको उचित परामर्श मिलेगा। आपके कुछ जानकार लोग ही आपकी पीठ पीछे कुछ गलत कार्यवाही कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करें, क्योंकि पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और अनुशासित रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा और पुरानी यादें भी ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से नजला और खांसी जुकाम जैसी परेशानी रह सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें और उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ – पॉजिटिव- कुछ समय खुद के लिए भी निकालें। आत्म मनन करने से आपको कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। साथ ही मानसिक शांति भी रहेगी। आपको कोई विशेष उपलब्धि हासिल होने वाली है। दृढ़ निश्चय और मेहनत से अपने कार्यों में भरपूर समय दें।
नेगेटिव- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य छूट भी सकते हैं। इसलिए अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। ग्रह स्थिति कुछ ऐसा संदेश भी दे रही है कि दूसरों की सलाह पर ध्यान देने की अपेक्षा स्वयं पर भरोसा रखकर कार्य करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल प्रोडक्शन को और अधिक बढ़ाएगा, तथा कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को भी उचित रखेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से घर की व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती हैं। ज्यादा तनाव ना ले। हर परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- नजदीकी दोस्तों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। सकारात्मक व्यक्तियों का सानिध्य आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। साथ ही आपकी कार्यप्रणाली और सूझबूझ से कार्य समय अनुसार संपन्न भी हो जाएंगे।
नेगेटिव- किसी मित्र आदि को पैसा उधार देना पड़ सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य की अस्वस्थता की वजह से आपकी दिनचर्या में कुछ व्यवधान भी आ सकते हैं। परंतु चिंता ना करें, जल्दी ही स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
व्यवसाय- ज्यादातर काम फोन और संपर्कों के माध्यम से ही संपन्न होते जाएंगे। लेकिन इनकम में सुधार नहीं आएगा। किसी भी तरह के गेर कानूनी कार्य में रुचि ना लें। वरना बिना वजह मुश्किल में फंस सकते हैं।
लव- घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार के साथ-साथ कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। पैरों में दर्द तथा सूजन की समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3




