pub-1657030687483830

हर घर तिरंगा’’ अभियान के प्रति

Posted on

August 6, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

’ जन-जागरूकता जगाने के उद्देश्य से कॉन्वेंट हायर सैकेन्ड्री विद्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा का पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने किया शुभारंभ *’हर घर तिरंगा’* अभियान के प्रति जन-जागरूकता जगाने और लोगों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य विंग्स कान्वेंट हायर सैकेन्ड्री विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के द्वारा आज दिनांक 6 अगस्त 2022 को विंग्स कॉन्वेंट हायर सैकेन्ड्री विद्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के द्वारा गायक अनिल श्रीवास्तव (के. फॉर किशोर के विजेता), नगर पुलिस अधीक्षक अधरताल प्रियंका करचाम की उपस्थिति में किया गया।

’

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने अध्यनरत छात्र/छात्राओं को सम्बंोधित करते हुये कहा कि जिंदगी मे हार जीत आती रहती है, कभी हिम्मत नहीं हारना, सदैव आगे बढते रहना, साथ ही आपने बच्चों को इंटरनेट के उपयोग मे सतर्कता बरतते हुये करने को कहा ।
गायक अनिल श्रीवास्तव ने छात्र/छात्राओ को ‘‘जिन्दगी की यही रीत है, हार के बाद ही जीत है ’’ गाने के माध्यम से प्रोत्साहित किया।
विंग्स कॉन्वेंट हायर सैकेन्ड्री विद्यालय के संचालक श्री राजीव सिंह द्वारा विद्यालय मे ंचलाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के बारे मे सभी को अवगत कराया गया।


इस अवसर पर राज्य स्तर पर खेलों में विद्यालय का नाम रौशन करने वाले छात्र कबीर कश्यप (तैराकी), जतिन बाल्मीक (बास्केट बॉल) एवं छात्रा कालोज चौहान, प्रियंशी चौहान (वुशू) को सम्मानित किया गया।

Posted on

August 6, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

Scroll to Top