pub-1657030687483830

रोजाना हो रहा भगवान गुप्तेश्वर का बिल्वपत्र से अभिषेक

Posted on

July 30, 2022

by india Khabar 24

हरदा मध्यप्रदेश

खिरकिया(हरदा)। पवित्र सावन माह में जगह-जगह मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हो रहे हैं। जो पूरे सावन माह निरंतर जारी रहेगा। ऐसा ही आयोजन अंचल की जनता के आस्था का केंद्र बिंदु बन चुके चारुवा हरिपुरा स्थित गुप्तेश्वर मंदिर में भी देखने को मिल रहा है। सावन माह में यहां हर सोमवार हजारों की संख्या में भक्त भगवान की पूजन अर्चन करने और जल चढ़ाने पहुंच रहे है। खिरकिया और छीपाबड़ नगर से निकाले जानी वाली कांवड़ यात्रा भी यही पहुंचती है। साथ ही इस मंदिर में विगत 8 वर्षों से सावन माह में भगवान गुप्तेश्वर की रात्रि आरती के बाद बिलपत्र अभिषेक हो रहा है। करीब आधा घँटे से ज्यादा समय मे आधा दर्जन से अधिक शिव भक्त प्रतिदिन सावन माह में नियम से यह बिलपत्र अभिषेक करते आ रहे है। इस दौरान हर हर भोले शंभु तुम्हारी धुन लागी, हम शिव जी के शिव जी हमारे है, बोल बम के उदघोष और भजनों से समूचा मंदिर परिसर गुंजायमान रहता है। असंख्य संख्या में बिलपत्रों को दिन भर में शिव भक्त एकत्र करते है और रात्रि में भगवान को अर्पित करते है। शिवभक्त मुकेश दसोरे, राकेश दसोरे, दीपक सोनी, टीनू अग्रवाल, गिरिराज माहेश्वरी, नितेश प्रजापत, सुमित जुली, प्रवीण वर्मा, टगी प्रजापत, रोहित लुनिया, रज्जी चन्द्रवंशी,गौरीशंकर राय सहित अनेक शिव भक्त प्रतिदिन मन्दिर पहुँच यह कार्य कर रहे है। शिव भक्तों ने बताया कि विगत करीब आठ वर्ष पूर्व से सवा लाख बिलपत्र रोज चढ़ा कर यह कार्य किया जा रहा है,जो निरन्तर जारी रहेगा। कोरोनाकाल में गर्भगृह में प्रवेश वर्जित के प्रशासनिक आदेश के चलते यह अभिषेक आयोजन बंद विगत वर्ष स्थगित रहा। पर अब वापस ज्यादा उत्साह से किया जा रहा है। जिसमें युवा शिवभक्तों की संख्या बढ़ रही है।

बाबा महाकाल की पालकी और कांवड़ यात्रा कल

खिरकिया। महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा एवं बाबा महाकाल की पालकी यात्रा का कल सोमवार को आयोजन रखा गया है। यह यात्रा चौकड़ी रोड स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर मढ़ी से सुबह 9 बजे शुरू होगी, जो गोमुख रोड, किसान मोहल्ला, शीतला माता मंदिर, रेलवे फाटक, पीपल चौराहा, मेन रोड होते हुए चारुवा गुप्तेश्वर मंदिर पहुंचेगी। जहां गुप्तेश्वर भगवान का अभिषेक किया जाएगा

Posted on

July 30, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top