pub-1657030687483830

50 करोड़ कैश और 5 KG गोल्ड, अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट से निकला खजाना…नोट गिनने में लगे 10 घंटे

Posted on

July 28, 2022

by india Khabar 24

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में स्कूल सेवा आयोग (SSC) घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को उत्तर 24 परगना के बेलघरिया स्थित राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से बड़ी मात्रा में कैश और सोना बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार अर्पिता के इस दूसरे फ्लैट से ईडी को करीब 29 करोड़ रुपए (28.90) कैश और 5 किलो सोना मिला है। बता दें कि अर्पिता मुखर्जी को उनके दक्षिण कोलकाता स्थित फ्लैट से 21 करोड़ रुपए की नकदी मिलने के एक दिन बाद 23 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में अब तक अर्पिता मुखर्जी के यहां से कुल करीब 50 करोड़ कैश मिल चुका है।
रुपए गिनने में लगे 10 घंटे


अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया स्थित से इस फ्लैट से गुरुवार सुबह ईडी के अधिकारी 10 बड़े ट्रंक में कैश लेकर निकले। अधिकारियों ने बताया कि बेलघरिया के रथाला इलाके में अर्पिता के दो फ्लैट को ताला तोड़कर खोला गया क्योंकि उनकी चाबी नहीं मिली। एक फ्लैट में बड़ी मात्रा में कैश मिला जिसकी गिनती के लिए तीन मशीनें मंगवाई गई थी। अर्पिता चटर्जी के फ्लैट में मिले कैश के बड़े हिस्से को फ्लैट के टॉयलेट में छिपा कर रखा गया था। ईडी की टीम को फ्लेट में मिले पैसों को गिनने में करीब 10 घंटे से ज्यादा का समय लगा। अधिकारियों के अनुसार फ्लैटों की तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

Posted on

July 28, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top