pub-1657030687483830

जिला पंचायतों की शुरू हुआ रिजल्ट का दौर:क्षेत्र क्रमांक 8 से यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एकता ठाकुर 1300 वोट से विजयी ; क्षेत्र क्रमांक 11 से कांग्रेस समर्थित राम कुमार सैयाम

Posted on

July 14, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

जिला पंचायत के नतीजे

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से संतोष वरकडे लगभग 11 वोट से जीत गए हैं उन्होंने पूर्व विधायक नन्हे लाल धुर्वे जो कि आदिवासी नेता है उन्हें हराया है। भाजपा की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रबल दावेदार हैं संतोष। क्षेत्र क्रमांक 01 से मुन्नी बाई लगभग 3000 वोट से जीती। क्षेत्र क्रमांक 02 से आशा मुकेश गोटियां लगभग 1800 वोट से जीती। क्षेत्र क्रमांक 03 से रानू रामेश्वर साहू लगभग 12000 वोट से जीती। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से ऐकता ठाकुर 1300 वोट से जीती। एकता ठाकुर यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव है। क्षेत्र क्रमांक 11 से कांग्रेस समर्थित राम कुमार सैयाम जीते। अनुमानित 10 हजार वोट से जीते है, आधिकारिक घोषणा होना बाकी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से भाजपा के संतोष बरकड़े 1100 वोट से आगे। जीत की अधिकृत सूचना का इंतजार।

चुनाव परिणाम लगातार अपडेट किए जा रहे हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के तहत आज पंच सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना का सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। जिसकी मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना जिले के सभी जनपदों के मुख्यालय में पूरी की जाएगी। जबलपुर में जिला पंचायत के 17 वार्डो में हुए चुनाव की मतगणना भी शुरू होगी। जिला पंचायत सदस्य के लिए मतों का विकासखंड स्तरीय सारणीकरण भी किया जाएगा। इसका परिणाम 15 जुलाई को जिला निर्वाचन अधिकारी घोषित करेंगे।

चुनाव में कई विधायक सहित दिग्गजों की साख दाव पर लगी है। दोपहर तक परिणाम आने से जिले के 17 वार्डो के सदस्यों की तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि रुझानों में 9 सदस्य कांग्रेस के तो भाजपा के 6 सदस्य बढ़त बनाए हुए थे। वहीं दो निर्दलीय प्रत्याशी भी आगे चल रहे थे। जिला पंचायत सदस्य के लिए पूर्व विधायक नन्हेलाल धुर्वे ने भी इस बार अपनी किस्मत अजमाई है। इसके साथ ही दिग्गज संतोष वरकडे, एकता ठाकुर और जमुना मरावी की साख भी दांव पर लगी हुई है। वही इसके पहले भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल रह चुकी है। उम्मीद की जा रही है इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से होगा।

वही जबलपुर बरगी जनपद के अंतर्गत आने वाली पंचायतों और जनपद सदस्यों के परिणाम की घोषणा शासकीय मॉडल स्कूल में की जाएगी

Posted on

July 14, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top