pub-1657030687483830

शराब व गांजा सहित 6 आरोपी गिरफ्तार!

Posted on

July 14, 2022

by india Khabar 24

सिवनी म.प्र.

जिला सिवनी, कोतवाली पुलिस ने रानी दुर्गावती वार्ड में अवैध महुआ शराब का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करते हुए, रानी दुर्गावती वार्ड में प्लास्टिक की कुप्पियों एवं जमीन के अंदर गड्ढा कर रखे गए ड्रमों को निकाल कर लगभग 60 हजार की 07 क्विंटल महुआ लाहन को नष्ट किया गया, इस दौरान आरोपी विदेश कुचबुंदिया से 300 ग्राम गांजा जिसकी कीमत 82 हजार रुपए आंकी गई है, वह भी पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की, आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला कायम किया गया है, इस कार्यवाही में रितु उर्फ पृथ्वीराज पिता दिलीप माना ठाकुर उम्र 34 साल, उषा बाई पति शंकर लाल माना ठाकुर उम्र 50 साल, अजय पिता देवीलाल माना ठाकुर उम्र 36 साल, विधाता पिता विशाल माना ठाकुर उम्र 34 साल, विदेश पिता बट्टनलाल कुचबुंदिया उम्र 34 साल, निखिलेश बाई पति कमल माना ठाकुर उम्र 35 साल सभी सिवनी निवासी रानी दुर्गावती वार्ड शामिल है!

सिवनी संवाददाता गणेश चौकसे की रिपोर्ट!

Posted on

July 14, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top