pub-1657030687483830

सूने मकानों पर चोरो ने किया हाथ साफ , ले गए गहने और नकदी

Posted on

July 14, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

2019 में इसी कॉलोनी में हुई थी 8 मकानों में एक साथ चोरी

चोर लगातार इसी क्षेत्र को कर रहे टारगेट , हो चुकी है कई बार चोरियां

जबलपुर । जबलपुर के गौर चौकी थाना क्षेत्र स्थित स्टार ड्रीम सिटी कालीनों में बीती रात दो सुने मकानों पर अज्ञात चोरो ने हाथ साफ कर दिया । बताया जा रहा है कि जिस वक्त दोनों मकानों में चोरी हुई उस समय घर पर ताला लगा हुआ था । चोरी की खबर लगते ही पूरी कॉलोनी के लोगों सकते में आ गए और पूरी घटना की जानकारी गौरचौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित अविनाश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वह स्टार ड्रीम सिटी के मकान नंबर 227 में किराए से रहते है और यही से जब वह अपने पैतृक घर कटनी वोट डालने 12 तारीख की शाम लगभग 8 बज़े के आसपास गया हुआ था और 13 तारीख की शाम जब वह वापस आया तो देखा की उसके मकान का ताला टूटा हुआ था और घर के सारा सामान बिखरा पड़ा था । पीड़ित के अनुसार उनके घर से चोरों ने एक अच्छी ब्रांड की हाथ घड़ी कीमत 15 हज़ार , नाक की लोंग समेत घर पर रखे 6 से 7 हज़ार रुपयों पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए ।

वही इसी कॉलोनी में रहने वाले प्रमोद जैन के सुने मकान पर भी चोरों ने बड़े आराम से हाथ साफ किया है । प्रमोद जैन के घर कि खिड़की की रॉड को काटकर पहले तो चोर अंदर गए फिर बड़े आराम से पूरे घर की तलाशी ली और घर का सारा सामान अस्तव्यस्त कर चोरी की पूरी घटना को अंजाम देकर फ़रार हो गए । हालांकि प्रमोद जैन के घर से कितने की चोरी हुई है इसकी जानकारी उनके जबलपुर आने के बाद कि पता चल पाएगा । कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि प्रमोद जैन लगभग दो महीने पहले जबलपुर से बाहर अपने बच्चों से मिलने नोएडा गए हुए थे ।

2019 में भी टूटे थे आधा दर्जन ताले

गौर चौकी थाना क्षेत्र की स्टार ड्रीम सिटी कॉलोनी में तीन साल पहले 21 दिसंबर 2019 को भी चोरों ने एक ही रात में आधा दर्जन घरों के ताले तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया था जिसका आज तक कोई अतापता नही चल सका ।

Posted on

July 14, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top