pub-1657030687483830

किसान खुद कर सकेंगे 15 अगस्त तक गिरदावरी

Posted on

July 12, 2022

by india Khabar 24


नरसिंहपुर मध्यप्रदेश

नरसिंहपुर , 11 जुलाई 2022. अधीक्षक भू- अभिलेख श्री विवेक मुले ने बताया कि किसान ई – गिरदावरी अपनाएं , खेत से ही स्वयं फसल की जानकारी दर्ज कराएं और समय – सीमा में फसल की जानकारी 20 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक दर्ज कर सकते हैं। जियो फेंस तकनीक से खेत के फोटो सहित आपत्ति दर्ज की जा सकती है। दर्ज फसल के संबंध में आपत्ति एप के माध्यम से 5 सितम्बर तक दर्ज की जा सकती है। श्री मूले ने जिले के सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे अपने खसरों में फसल गिरदावरी की जानकारी शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में दर्ज करें।
उल्लेखनीय है कि गिरदावरी की उपयोगिता प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ के लिए किसान क्रेडिट कार्ड , फसल ऋण एवं कृषि ऋण न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपज उपार्जन के लिए , फसल हानि की स्थिति के आंकलन में आवश्यक कृषि योजनाओं के विभिन्न आवेदनों में उपयोगी एमपी किसान एप है।
मध्यप्रदेश शासन प्रक्रिया गूगल प्ले स्टोर से “एमपी किसान एप” डाउनलोड करें और लॉगिन करें , फसल स्व – घोषणा , दावा आपत्ति ऑप्शन पर क्लिक कर अपने खाते को जोड़ें प्लस ऑप्शन पर क्लिक कर जिला तहसील , ग्राम , खसरा आदि का चयन करें और खसरे पर क्लिक करने पर सैटेलाइट के माध्यम से संभावित फसल की जानकारी मिलेगी। सहमत होने पर एक क्लिक करते ही खेत पर खड़े होकर यही जानकारी दर्ज हो जाएगी। सैटेलाइट की जानकारी न होने अथवा सैटेलाइट की जानकारी से असहमत होने पर फसल की जानकारी खेत में खड़े होकर लाइव फोटो के साथ दर्ज करें।

Posted on

July 12, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top