pub-1657030687483830

नूपुर शर्मा विवादः अब देश में शुरू हो गए ये अटैक…

Posted on

July 9, 2022

by india Khabar 24

नई दिल्ली

नई दिल्ली. भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के बाद इंडोनेशिया और मलेशिया के हैकर ने भारत के खिलाफ साइबर जंग शुरू कर दी है. अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को कहा कि ये हैकर 2000 से ज्यादा वेबसाइट हैक कर चुके हैं.

गुजरात पुलिस के मुताबिक, दो हैकर ग्रुप ड्रैगन फोर्स मलेशिया और हैक्टिविस्ट इंडोनेशिया की करतूत सामने आई है. अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा ने मलेशिया और इंडोनेशिया सरकार को पत्र लिखा है. पत्र में अहमदाबाद साइबर क्राइम ने दोनों ग्रुप के लिए इंटरपोल लुकआउट नोटिस का जिक्र किया है.

पाकिस्तान का झंडा हाल के दिनों में हैकिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं. हैकर ने नूपुर शर्मा के घर की लोकेशन के अलावा कई अन्य अहम जानकारियां ऑनलाइन कर दी थीं. इसके अलावा असम में भी एक ऐसा मामला सामने आया था, यहां के एक लोकल चैनल में लाइव टेलीकास्ट के दौरान पाकिस्तान का झंडा दिखाया गया था. ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक हो गई थी. इसके अलावा झारखंड के राज्यपाल का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था.

दोनों हैकर समूहों ने दुनिया भर के समुदायों से भारत पर साइबर हमला शुरू करने की अपील की थी. नूपुर शर्मा के ठिकाने, आंध्र प्रदेश पुलिस के व्यक्तिगत विवरण और कई लोगों के आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे विवरण हैकरों द्वारा सार्वजनिक डोमेन में रखे गए थे. बता दें कि भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर पर दिए बयान के बाद 16 इस्लामी देशों ने विरोध दर्ज कराया था.

Posted on

July 9, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top