
विदिशा मध्यप्रदेश
विदिशा। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए कल वोटिंग है। मतदान से एक दिन पहले विदिशा जिले में मतदाताओं को लुभाने के लिए वोट के बदले नोट बांटते सरपंच प्रत्याशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि लल्लूराम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
दरअसल, लटेरी विकासखंड की ग्राम पंचायत बरखेड़ा घोसी से सरपंच प्रत्याशी महेश धाकड़ का मतदाताओं को पैसे बांटते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खुलेआम वोटों के लेनदेन की बात हो रही है और नोट बांटे जा रहे हैं। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और अपराध है। अब देखने वाली बात यह होगी कि निर्वाचन आयोग इस वायरल वीडियो के संबंध में क्या संज्ञान लेता हैं?
निकाय चुनाव: प्रशासनिक लापरवाही ने बिगाड़ा मतदान का प्रतिशत, पिछली बार से 2.90% कम हुई वोटिंग
कल अंतिम चरण का मतदान
बता दें कि मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान कल होगा। 39 जिलों के 92 विकासखंड की 6607 ग्राम पंचायत में वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 20 हजार 608 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। विदिशा जिले के कुरवाई, ग्यारसपुर और लटेरी विकासखंड में भी मतदान है।



