pub-1657030687483830

12 राशियों का राशिफल – आज का

Posted on

July 5, 2022

by india Khabar 24


राशिफल

मेष राशि(Aries): राशि स्वामी अश्विनी नक्षत्र के तृतीय चरण पर चल रहा है। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है। बृहस्पति मीन राशि पर मार्गी होगा, इससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आमदनी संतोषजनक रहेगी। मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। सायंकाल में विवाह आदि मंगल कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

वृष राशि(Taurus): आज संपत्ति सुख में विस्तार होगा। परिवार में सुख और शांति का वातावरण बनेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन उन्नति के साथ होगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक कला संगीत का आनंद भी मिल सकता है।


मिथुन राशि(Gemini): नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति का योग बना हुआ है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन और खानपान का स्तर बढ़ेगा। नए सुंदर-सुंदर वस्त्रों के प्रति आपका रुझान घटेगा। नौकरी तथा व्यवसाय में भी भागीदारी और साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें।

कर्क राशि(Cancer): आज पश्चिम दिशा की राजकीय यात्रा का योग है। संतान सुख में वृद्धि तथा कहीं से वस्त्र आदि का उपहार मिलेगा। उत्तम मित्रों के सहयोग से मन में निराशा का भाव समाप्त होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक अध्ययन, पठन-पाठन में मन लगेगा। रात्रि में शयन सुख की विशेषता रहेगी।


सिंह राशि(Leo): घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से मन में प्रसन्नता और व्यस्तता रहेगी। अभिन्न मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। आमदनी बढ़ने, अकस्मात बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ा रहेगा। आज राशि से सप्तम घर में कुंभ राशि का शनि मार्गी हो रहा है। पाचन क्रिया मंद और वायु विकार से शरीर कष्ट दे सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें

कन्या राशि(Virgo): कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, आय में यथोचित वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों और लेखन आदि से भी आय होगी। क्रोध से बचें। संतान पक्ष से भी उच्च शिक्षा, शोध आदि में सार्थक परिणाम मिलेंगे। आज सायंकाल के समय संपत्ति से भी कुछ आय हो सकती है। रात्रि में भाइयों का सहयोग से पुरानी रंजिश समाप्त हो जाएगी।

तुला राशि(Libra): आज आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई कार्य मिल सकता है, जिससे आप असहज हो जाएंगे। परिवार में सर्वत्र सुख शांति रहेगी। अकस्मात अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं, तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय धार्मिक साहित्य पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। रात्रि का समय सामाजिक आयोजन में बीतेगा।

वृश्चिक राशि(Scorpio): राशि का स्वामी मंगल छठे में, मेष राशि का होकर शुक्र से द्वादश योग बन रहा है। माता का सानिध्य और आशीर्वाद विशेष रूप से फलीभूत होगा। बहुत समय से रुका हुआ धन किसी महापुरुष के सहयोग से प्राप्त हो जाएगा। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि(Sagittarius): राशि स्वामी बृहस्पति आज राशि से चतुर्थ भाव में मार्गी हो रहा है। तृतीय भाव में शनि भी कार्यक्षेत्र में कठिनाई और परिश्रम की अधिकता रखेगा। बातचीत में संयम रखें। किसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। भाइयों में वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। सायंकाल से लेकर आधी रात तक निकट की यात्रा का योग है। आगे आने वाले कुछ दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मकर राशि(Capricorn): मेष राशि पर मंगल तथा राहु राज्य, मान, प्रतिष्ठा की वृद्धि कर रहा है। तृतीय भाव में गुरु उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। आज आपके भाग्य का उदय, धन, कर्म, कीर्ति की वृद्धि, शत्रु चिंताओं का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता की प्राप्ति, हर्ष मंगलमय परिवर्तन और मनोरथ सिद्धि होगी।

कुंभ राशि(Aquarius): आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति का विस्तार और संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें, कहीं जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न न हो जाए। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में भागीदारी या धार्मिक यात्रा हो सकती है

मीन राशि(Pisces): आज आपका दिन मिश्रित फलकारक है। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। संपत्ति के सुधार और रखरखाव में खर्च बढ़ेगा। आज दिन में कुछ निकट के मित्रों व रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। संपत्ति से भी आय के नए स्रोत विकसित होंगे। देश देशांतर से शुभ समाचार मिलेंगे। राजनीति में बढ़ते जनसंपर्क का लाभ उठाएं। आज यदि संपत्ति या व्यवसाय में निवेश करना पड़े तो निश्चिंत होकर करें, आगे बहुत फायदा होगा।

जन्मदिन की शुभकामनाएं
इस वर्ष शुक्र-गुरु दोनों का मीन राशि में केतु का तुला राशि योग आपके वर्ष पर मिश्रित प्रभाव डाल रहे हैं। शासक वर्ग से सांठगांठ अच्छी बनेगी। जुलाई से लेकर अगस्त महीने की बात करें तो धन, ऐश्वर्य में वृद्धि से शत्रुओं को जलन होगी। सितंबर और अक्टूबर के महीने में आपको अपने कार्य कौशल से अभीष्ट सिद्धि प्राप्ति का हर्ष होगा। नवंबर से लेकर दिसंबर महीने के आखिर तक अत्यधिक सक्रियता के बावजूद जरा सी निराशा, असफलता और मायूसी का दौर आने पर आपके कष्ट बढ़ जाएंगे। जनवरी से लेकर फरवरी 2023 माह के अंत तक यदि आपने समय पर कार्यों का निष्पादन नहीं किया तो कहीं पर भी विश्वासघात हो सकता है। मार्च और अप्रैल महीने की बात करें तो नियमित कार्यों में बदलाव के कारण यथोचित लाभ होता रहेगा। मई से लेकर जून माह के अंत तक सभी रुके हुए कार्य कुछ झंझटों और सामान्य खर्च के उपरांत बन जाएंगे। मंगल कार्यों की योजनाएं बनेंगी। विशेष अच्छे परिणाम के लिए जुलाई में पक्षियों के लिए बर्तन में जल रखना तथा नियमित रूप से चुग्गा डालना सरल उपाय है। -आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा

पंचांग (04 जुलाई 2022 सोमवार)
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 13, शक संवत 1944, आषाढ़ शुक्ला, पंचमी, सोमवार, विक्रम संवत 2079। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 20, जिल्हिजा 04, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तद अनुसार अंग्रेजी तारीख 04 जुलाई सन 2022 ई.। सूर्य दक्षिणायण उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। पंचमी तिथि सायं 06 बजकर 33 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, मघा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 44 मिनट तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ, सिद्धि योग मध्याह्न 12 बजकर 21 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ, बव करण प्रातः 05 बजकर 50 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार

Posted on

July 5, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top