
जबलपुर मध्य प्रदेश
जबलपुर, । गोराबाजार थाना क्षेत्र में अपने मायके पहुंची पत्नी की चरित्र संदेह को लेकर पति ने हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गोराबाजार पुलिस ने बताया कि टीवी टावर के पास कटंगा निवासी संगम पारस (35) नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। करीब एक सप्ताह पूर्व वह अपनी पत्नी 34 वर्षीय रुबी पारस को उसके मायके अनुराधा कालोनी कजरवारा में छोड़कर गया था। तभी से रुबी अपने मायके में रह रही थी। गुरुवार की रात में करीब 8.30 बजे संगम वहां पहुंचा और पत्नी सहित अन्य ससुराल वालों से सामान्य बातचीत करता रहा। कुछ देर बाद संगम बातचीत करने के लिए पत्नी रुबी को अंदर कमरे में ले गया। जहां दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद के दौरान संगम ने तीन पहिया वाहन में उपयोगी लोहे का एक्सल उठाया और रुबी के सिर पर हमला कर दिया। एक्सल के वार से रुबी के बाई आंख के पास एवं माथे पर गंभीर चोट आई। अत्यधिक रक्तत्राव होने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


