pub-1657030687483830

न्यू भेड़ाघाट में नर्मदा नदी में डूबे दो छात्र और शिक्षक, एक का शव मिला

Posted on

June 15, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

शिक्षक व छात्र की तलाश में नर्मदा में रेस्क्यू जारी है

जबलपुर। विजयराघवगढ़ कटनी से जबलपुर घूमने आए एक विद्यालय के शिक्षक व दो विद्यार्थी न्यू भेड़ाघाट में नर्मदा में डूब गए। घटना बुधवार दोपहर तिलवारा थाना क्षेत्र की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया गया।

इस दौरान एक छात्र का शव नर्मदा से बाहर निकाला गया। जबकि शिक्षक व एक अन्य छात्र का पता नहीं चल पाया है। होमगार्ड के गोताखोर नर्मदा में उनकी तलाश कर रहे हैं। बरगी सीएसपी प्रियंका शुक्ला आइपीएस ने बताया कि विजयराघवगढ़ कटनी निवासी एक शिक्षक सात छात्रों के साथ जबलपुर आए थे। शिक्षक छात्रों को लेकर न्यू भेड़ाघाट पहुंचे। नर्मदा दर्शन के दौरान शिक्षक का पैर फिसल गया। वे नर्मदा में डूबने लगे। शिक्षक को बचाने के लिए दो छात्रों ने नर्मदा में छलांग लगा दी। वे भी गहरे पानी में डूबने लगे। अन्य छात्रों की की चीख पुकार सुनकर तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए।

सीएसपी शुक्ला ने बताया कि शिक्षक व छात्र की तलाश में नर्मदा में रेस्क्यू जारी है। बाहर निकाले गए छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है

Posted on

June 15, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top