
इंदौर मध्यप्रदेश
रामकन्या एक मानसिक रोगी है यह अपनी माँ गीता बाई को गत 8 वर्षों से परेशान कर रही है कुछ दिनों से अपनी माँ को देखते ही मारने दौड़ने लगती है। जिस वजह से उनकी माँ बस्ती में जगह ढूढने ओर एक वक्त के भोजन के लिए भी परिश्रम कर रही थी साथ ही उनकी बेटी ने उनके सारे कपड़े जला कर घर से बेघर कर दिया।
पर फिर भी उन्हें अपनी बेटी के भोजन और जल्द स्वस्थ होने की चिंता सता रही थी। गीता भाई आँगनवाड़ी की कार्यकर्ता के माध्यम से सँस्था आपकी मुस्कान जन जागृति समिति सचिव शालिनी रमानी से मिली।
सँस्था सचिव ने अन्य संस्थाओं के सहयोग से गीता बाई को तत्काल पुलिस सहायता दी और रामकन्या को मानसिक चिकित्सालय पहुँचाया।

चिकित्सालय के HOD श्री पाल ने रामकन्या का तुरंत इलाज चालू कर उसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया।
चिकिसालय में भी रामकन्या बहुत विचिलित थी,बेचैनी में उसने डॉक्टर द्वारा चढ़ाई ड्रिप को भी निकाल कर फेंक दीया जिससे उसे काफी चोट भी लगी और रामकन्या अपनी माँ को देखते ही मारने भाग रही थी, सँस्था कृष्णशशी सखी से शशी सातपुते महिला एवं बाल विकास कार्यकर्ता राजकुमारी गोयल दीदी,ने जैसे तैसे उन्हें अस्पताल के वार्ड तक पहुँचाया और उन्हें शांत करने का प्रयास किया।
आगे का उपचार भी अच्छे से हो सके इसके लिए इंदौर NGO परिवार से सभी समाज सेवी लगातार प्रयास कर रहें हैं।
रामकन्या के अन्य टेस्ट के लिए उन्हें myh हॉस्पिटल भी लेजाया जाएगा जहा सेवाभारती सँस्था से रूपेंद्र जैन उनकी हर जांच में सहयोग प्रदान कर रहें हैं। जिला इंदौर समाज सेवी संग यह प्रयत्न कर रहा है की उनका सुनिश्चित इलाज हो सके और ठीक होते ही उनके आगे के जीवन को सुधार कर उन्हें सशक्त कर सही मार्ग दिखा सकें।

इंदौर NGO ग्रुप के सभी वरिष्ठ समाज सेवी सक्रियता से इंदौर विकास के लिए प्रयत्न कर रहें हैं उसके लिए सँस्था सभी का आभार व्यक्त करती है।
शालिनी रमानी आप की मुस्कान संस्था
शशी सातपुते संस्था कृष्णसखी
रूपेंद्र जैन सेवा भारती इन्दोर
विशाल गिदवानी टीम शंकरलालवनी
एडवोकेट तिवारी,वीरेंद्र एवं रविन्द्र जाधव मोदी ब्रिगेड


