
जबलपुर मध्यप्रदेश
थाना प्रभारी गोहलपुर अरविंद चौबे ने बताया कि दिनांक 19-5-22 की रात क्राइम ब्रांच केा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक लडका उम्र लगभग 22-23 वर्ष का बिना नम्बर की मोटर सायकल में एक हरे रंग के थैला में शराब रखकर गोहलपुर चौराहा तरफ से खजरी खिरिया वाईपास आ रहा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गोहलपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई अमखेरा पेट्रोल पम्प के सामने गोहलपुर चौराहा तरफ से एक लडका बिना नम्बर की बेगनी एवं काले रंग की टीव्हीएस स्पोर्ट मोटर सायकल में सामने हरे रंग का थैला रखे आते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर रोककर नाम पता पूछने अपना नाम नीतेश सिंह लोधी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पोड़ीराजघाट थाना कटंगी का बताय जो थैले की तलाशी लेने पर 150 पाव देशी शराब कीमती लगभग 12 हजार रूपये के रखे मिला । आरोपी के कब्जे से 150 पाव देशी शराब के एंव शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका – आरोपी केा अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़े में क्राईम ब्रांच सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, गोपाल विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक ओमनारायण, राधेश्याम दुबे, आरक्षक मुकुल गौतम, अजय लोधी बलराम पाण्डे एंव थाना गोहलपुर के सहायक उप निरीक्षक मान सिंह बागरी, आरक्षक महेन्द्र ,गोपाल की सराहनीय भूमिका रही।


