pub-1657030687483830

मंडला में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

Posted on

November 22, 2026

by india Khabar 24

 

मंडला, 22 नवम्बर 2026
जिला चिकित्सालय मंडला में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार परते ने बताया कि भारत शासन द्वारा 22 से 24 नवंबर 2026 तक अभियान का अतिरिक्त चरण आयोजित किया जा रहा है। अभियान के प्रथम दिन 22 नवंबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई गई। वहीं 23 एवं 24 नवंबर को टीमें घर-घर पहुंचकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
जिले में अभियान के तहत कुल 1,45,592 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 1,284 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें 277 बी टाइप और 1,007 सी टाइप टीमें शामिल हैं। इसके अलावा 77 ट्रांजिट बूथ एवं 16 मोबाइल टीमें भी बनाई गई हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। शुभारंभ कार्यक्रम में डॉ. पी.एल. कोरी, डॉ. डी.के. मरकाम, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार परते सहित शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्यकर्मी, बीईई, सुपरवाइजर एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Posted on

November 22, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

Scroll to Top