pub-1657030687483830

रूपनाथ धाम में धूमधाम से संपन्न हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता, ‘मरवारी’ टीम रही विजेता

Posted on

September 5, 2026

by india Khabar 24


बहोरीबंद। रूपनाथ धाम में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों और आयोजन समिति द्वारा सर्वप्रथम प्रभु भोलेनाथ एवं भगवान श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गई। इसके पश्चात प्रतियोगिता की मुख्य धरोहर ‘मटकी’ का भी पूजन किया गया।
इस रोमांचक प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें मरवारी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़ने में सफलता हासिल की और विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को आयोजन समिति द्वारा नगद पुरस्कार एवं चमचमाती ट्रॉफी (कप) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रशासन और अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आकांक्षा चतुर्वेदी (SDOP), सुदेश कुमार सुमन (TI बहोरीबंद), नरेंद्र सैनी (सरपंच तमुरिया), राकेश पटेल (प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी) और रामनरेश यादव उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
समिति ने जताया आभार
मटकी फोड़ प्रतियोगिता समिति, रूपनाथ धाम बहोरीबंद ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगी जनों, सम्मानीय अतिथियों, क्षेत्र से आए हजारों श्रद्धालु जनों, पुलिस प्रशासन और पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।
इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में आयोजन समिति के सदस्य कृष्ण दत्त मिश्रा, महेंद्र सैनी, राजेश रजक, सुनील सैनी, मोनू रजक, सुमित सैनी, पुष्पराज ठाकुर और लाल सिंह पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Posted on

September 5, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top