शहडोल। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. संजय अग्रवाल ने पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के 15 थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल के तहत कई थाना प्रभारियों को एक थाने से दूसरे थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि कुछ को रक्षित केंद्र से थानों की मुख्य जिम्मेदारी दी गई है। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश 20 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।
निरीक्षक (Inspector) स्तर पर हुए प्रमुख बदलाव
एसपी द्वारा जारी सूची के अनुसार,
निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को निम्नलिखित थानों की कमान सौंपी गई है
:निरीक्षक विनय सिंह गहरवार: थाना प्रभारी बुढार से हटाकर अब थाना प्रभारी धनपुरी बनाया गया है।
निरीक्षक संजय कुमार जायसवाल: अभी तक यातायात (Traffic) थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, अब बुढार थाने के नए प्रभारी होंगे।
निरीक्षक खेम सिंह ऐंच्रो: थाना प्रभारी धनपुरी से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी अजाक (AJJAK) नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक मो. समीर: रक्षित केन्द्र से मुख्य धारा में लाते हुए थाना प्रभारी जैतपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक जियाउल हक: थाना प्रभारी ब्यौहारी से हटाकर थाना प्रभारी देवलोंद पदस्थ किया गया है।
निरीक्षक अभिलाष मिश्रा: रक्षित केन्द्र शहडोल से थाना प्रभारी ब्यौहारी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरीक्षक जयप्रकाश नारायण शर्मा: थाना प्रभारी जैतपुर से हटाकर अब थाना प्रभारी महिला थाना बनाया गया है।कार्यवाहक निरीक्षक सातेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी: रक्षित केन्द्र शहडोल से थाना प्रभारी सिंहपुर बनाया गया है।
निरीक्षक राम कुमार गयाकवाल: इन्हें महिला थाना प्रभारी के पद से हटाकर प्रभारी कंट्रोल रूम शहडोल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
उप निरीक्षक (SI) स्तर पर भी चली तबादला एक्सप्रेस
प्रशासनिक कसावट लाने के लिए उप निरीक्षक स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है:
उप निरीक्षक आशीष झारिया: थाना प्रभारी सिंहपुर से हटाकर थाना प्रभारी सोहागपुर की कमान दी गई है।
उप निरीक्षक सुरेश कुमार रैदास: थाना ब्यौहारी से हटाकर इन्हें भी थाना प्रभारी सोहागपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
उप निरीक्षक दिलीप सिंह: थाना प्रभारी देवलोंद से हटाकर थाना कोतवाली भेजा गया है।
उप निरीक्षक उपेन्द्र त्रिपाठी: थाना कोतवाली से हटाकर थाना ब्यौहारी भेजा गया है।
उप निरीक्षक वीरेंद्र तिवारी व उप निरीक्षक मोहितलाल सोनवानी: इन दोनों अधिकारियों को रक्षित केन्द्र से हटाकर थाना कोतवाली में पदस्थ किया गया है।
प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बदलावपुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल के इस कड़े कदम के बाद जिले के धनपुरी, जैतपुर, देवलोंद, बुढार, ब्यौहारी, महिला थाना, सिंहपुर और सोहागपुर सहित कई संवेदनशील और मुख्य थानों की कमान पूरी तरह से नए थाना प्रभारियों के हाथों में पहुंच गई है। स्थानीय जानकारों और प्रशासनिक हलकों में इसे जिले की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
शहडोल से सत्येन्द्र सोनी





