pub-1657030687483830

शहडोल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP ने किए 26 पुलिसकर्मियों के तबादले

Posted on

August 18, 2026

by india Khabar 24

शहडोल—-जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। शहडोल पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. संजय अग्रवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के 26 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में एसपी कार्यालय द्वारा आधिकारिक स्थानांतरण आदेश भी जारी कर दिया गया है।
इन पदों पर बदलाव
जारी किए गए आधिकारिक आदेश के तहत विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक (Head Constable), आरक्षक (Constable) और महिला आरक्षकों को इधर से उधर स्थानांतरित किया गया है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कसावट लाना और मैदानी स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करना है।
 ये  26 पुलिस कर्मी  हुए स्थानांतरित
उप निरीक्षक (Sub-Inspector – SI)

कामता प्यासी: थाना ब्यौहारी ➔ थाना सोहागपुर

हरिमान सिंह परस्ते: थाना देवलोंद ➔ थाना गोहपारू

रजनीश तिवारी: थाना कोतवाली ➔ थाना बुढ़ार

राकेश बागरी: थाना कोतवाली ➔ थाना जयसिंहनगर

आमोस रावलकर: एस पी कार्यालय ➔ थाना यातायात

राजकुमार सिंह: थाना ब्यौहारी ➔ थाना अजाक

सहायक उप निरीक्षक (Assistant Sub-Inspector – ASI)
    • मो. सफी: थाना यातायात ➔ पुलिस लाइन
    • क्लेमेंट जॉन: थाना पपौंध ➔ थाना बुढ़ार
    • सूर्यभान सिंह: थाना गोहपारू ➔ मेडिकल कॉलेज चौकी शहडोल
    • रामलुहर वर्मा: थाना देवलोंद ➔ रिजर्व केन्द्र

प्रधान आरक्षक (Head Constable)
    • प्रशांत सोनी: थाना अजाक ➔ थाना सोहागपुर
    • दिनेश शुक्ला: थाना देवलोंद ➔ चौकी झींकबिजुरी
    • लाला प्रसाद: थाना जयसिंहनगर ➔ थाना जैतपुर
    • अमित वर्मा: कंट्रोल रूम ➔ थाना सीधी
    • सत्यानारायण पाण्डेय: थाना सीधी ➔ थाना यातायात
    • रियाज खान: थाना देवलोंद ➔ थाना पपौंध
    • अजय उपाध्याय: थाना पपौंध ➔ थाना देवलोंद

आरक्षक एवं महिला आरक्षक (Constable / Women Constable)
    • दीपक रावत: थाना पपौंध ➔ थाना ब्यौहारी
    • सुशील पटेल: अस्पताल चौकी ➔ रिजर्व केन्द्र
    • धर्मेन्द्र शुक्ला: थाना अमलाई ➔ थाना ब्यौहारी
    • लवकुश शुक्ला: थाना सोहागपुर ➔ थाना देवलोंद
    • पुष्पेन्द्र सिंह: थाना यातायात ➔ थाना सोहागपुर
    • शंकर सिंह श्याम: थाना जयसिंहनगर ➔ थाना ब्यौहारी (सीसीटीएनएस)
    • कैलाश प्रजापति: थाना कोतवाली ➔ थाना खैरहा
    • धीरसाह बैगा: थाना ब्यौहारी ➔ थाना जयसिंहनगर (सीसीटीएनएस)
    • प्रिया हल्का (महिला आरक्षक): थाना जयसिंहनगर ➔ थाना सोहागपुर
    • 20 अगस्त तक आमद देने के कड़े निर्देश
      पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल ने जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है। आदेश के मुताबिक, स्थानांतरित किए गए सभी 26 पुलिसकर्मियों को हर हाल में 20 अगस्त 2026 तक अपनी नवीन पदस्थापना इकाई (न्यू पोस्टिंग स्टेशन) में उपस्थित होकर अपनी आमद दर्ज करानी होगी।
    • शहडोल  से सत्येन्द्र  सोनी

Posted on

August 18, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top