नरसिंहपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा सुभाष पार्क चौराहे पर भगवा और संत-महात्माओं के कथित अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव एवं कांग्रेस का पुतला दहन कर विरोध जताया और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं हिंदू समाज के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भगवा केवल एक रंग नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, भारतीय परंपरा और करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। संत-महात्माओं के सम्मान पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी समाज स्वीकार नहीं करेगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि भविष्य में भी सनातन धर्म, भगवा अथवा संत-महात्माओं का अपमान किया गया तो लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से जनजागरण एवं विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





