हरदा, देवास, नर्मदापुरम, बुरहानपुर और धार जिलों में बिजली चमकने के साथ अति भारी वर्षा का अलर्ट है। भोपाल, विदिशा और गुना समेत प्रदेश के 47 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी दी गई है।
इन जिलों में रहें सतर्क: ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
ऑरेंज अलर्ट: हरदा, देवास, नर्मदापुरम, बुरहानपुर और धार जिलों में बिजली चमकने के साथ भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।
येलो अलर्ट: भोपाल, विदिशा और गुना समेत प्रदेश के 47 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी दी गई है। एक साथ सक्रिय हैं कई मौसम प्रणालियां
केवल गहरा अवदाब ही नहीं, बल्कि वर्तमान में कई मौसम प्रणालियां एक-दूसरे को मजबूत कर रही हैं। समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, भिवानी, ग्वालियर, सीधी, गहरे अवदाब के केंद्र और पुरी से होकर बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। मध्य भारत के ऊपर पूर्व-पश्चिम शियर जोन सक्रिय है, जो ऊपरी वायुमंडल में नमी और संवहन को बढ़ा रहा है। इसके अतिरिक्त उत्तर पाकिस्तान व जम्मू क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वोत्तर असम पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। इन सभी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से मध्य भारत में मानसून अत्यंत सक्रिय हो गया है।




