pub-1657030687483830

नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन-पत्र

Posted on

July 25, 2026

by india Khabar 24

मंडला,
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों द्वारा शनिवार को नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की कमी तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर, मंडला के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से देश के करोड़ों छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं उनके परिवारों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हुए हैं। ज्ञापन में दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।
संगठनों ने यह भी मांग की कि परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार किए जाएं, जवाबदेही सुनिश्चित हो तथा अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए सख्त और पारदर्शी तंत्र विकसित किया जाए। ज्ञापन में देशभर में छात्रों एवं युवाओं द्वारा शिक्षा सुधार और न्यायपूर्ण परीक्षा व्यवस्था की मांग को समर्थन भी व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष – श्री मंगलसिंह करचाम, उपाध्यक्ष – श्री कमलेश उइके, सचिव – श्री अनिल यादव, सह- सचिव – श्री बी. आर. कुर्राम सदस्य – श्री राजाराम मरावी, आदिवासी महापंचायत गढ़ा मंडला के वरिष्ठ एवं कोर कमेटी सदस्य – श्री गुलाबसिंह मरदरिया दादा, श्री मानसिंह कोकडिया दादा, श्री जयसिंह धुर्वे, आदिवासी महापंचायत गढ़ा मंडला के युवा प्रभाग अध्यक्ष – श्री कमलेश तिलगाम, वरिष्ठजन श्री एम. एल. कुशरे, श्री कुंवरसिंह मरावी, नामनगर सेवा समिति गढ़ा मंडला के *अध्यक्ष – श्री संतूलाल मरावी, अज्जाक्स जिला अध्यक्ष श्री गजराज मरावी,म. प्र. आदिवासी विकास परिषद के जिला सचिव – *ओबीसी संगठन से एडवोकेट श्री संजय चौरसिया, श्री सी. बी. पटेल, श्री राकेश उइके तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं अनेक नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग दोहराई।

Posted on

July 25, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top