नरसिंहपुर/सुआतला:
मध्य Pradesh के नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर 19 जुलाई को हुई 5 युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है । पुलिस जांच में यह बात साफ हो गई है कि यह कोई साधारण सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सोची-समझी और सुनियोजित हत्या थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ताओं और आरोपियों को बेनकाब करते हुए डॉ. अमित खरे और राजा पटेल सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पिकनिक से लौटते वक्त हाईवे पर दी थी टक्कर
विदित हो कि जबलपुर के शाहपुरा और मानेगांव निवासी 5 युवक रविवार को हाथीनाला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाकर लौट रहे थे शाम करीब 6 बजे वे सुआतला के इंदिरा नगर के पास हाईवे किनारे रुककर सेल्फी ले रहे थे । इसी दौरान एक तेज रफ्तार हाइवा/डंपर ने उन्हें कुचल दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों का संदेह सही साबित हुआ, पुलिस ने किया पर्दाफाश
हादसे के तुरंत बाद मृतकों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी और दावा किया था कि उनके बच्चों को साजिश के तहत निशाना बनाया गया है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर हाईवे के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के कॉल रिकॉर्ड खंगाले, जिससे परत-दर-परत साजिश का पर्दाफाश हो गया
Post Views: 34